1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. potato rasgulla recipe

कैसे बनाएं स्पंजी Potato rasgulla, नोट करें सरल विधि

 rasgulla
aalu rasgulla : आलू या पोटैटो रसगुल्ले घर पर बनाना बेहद सरल है। यहां खास तौर पर आपके लिए प्रस्तुत हैं आलू के सॉफ्ट रसगुल्ले बनाने की आसान विधि... 

सामग्री : 250 ग्राम आलू, 250 ग्राम शकर, थोड़ा-सा अरारोट पावडर, आधा चम्मच पिसी हुई इलायची, कुछ बताशे व घी।
 
विधि :
- सर्वप्रथम आलू को उबालकर अच्छी तरह से मैश करें। 
- अब इसमें अरारोट मिलाकर मिश्रण को एकसार कर लें।
- फिर शकर की एक तार की चाशनी बनाएं और इलायची पावडर मिला दें। 
- आलू के मिश्रण की टिक्की बनाकर उसमें एक-एक बताशा रखें और अच्छी तरह बंद करके गोला बना लें।
- गरम घी में धीमी आंच पर ब्राउन होने तक तलें और गरम ही चाशनी में छोड़ दें।
- आलू के रसगुल्लों के अंदर रस अच्छी तरह भर जाए तब मेहमानों को परोसें। 
- चाहे तो आप इसमें मीठे पीले रंग का इस्तेमाल कर सकती है। 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
आइसलैंड के प्रधानमंत्री महामहिम बजरनी बेनेडिक्टसन ने गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर का रेक्जाविक में स्वागत किया