1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. halwa recipes

आटे का शाही हलवा बनाने की आसान विधि, यहां पढ़ें...

halwa recipes
सामग्री :
100 ग्राम गेहूं आटा, 100 ग्राम चीनी, 1 बड़ा चम्मच शुद्ध घी, इलायची पावडर, 4-5 केसर के लच्छे, मेवे की कतरन।
 
विधि : 
एक कड़ाही में घी गरम करके आटा डालकर धीमी आंच पर गुलाबी होने तक सेकें। एक बर्तन में अलग से पानी गरम करके आटे में डाल कर जल्दी-जल्दी चलाएं। थोड़ा गाढ़ा होने पर चीनी मिलाएं और चलाएं। 
 
ऊपर इलायची पावडर, मेवे की कतरन डाल दें। जब हलुआ घी छोड़ने लगे तब उतार लें। लीजिए तैयार है आटे का शाही हलुआ। तैयार हलवे का भगवान को नैवेद्य दिखाकर फिर परोसें।
अगला लेख
हे मां, तेरे उपकारों पर तो दुनिया भी हारी...