सम्बंधित जानकारी
- Janmashtami Food : इन 7 खास भोग से भगवान श्रीकृष्ण होंगे प्रसन्न
- जन्माष्टमी पर इस आसान विधि से बनाएं मावा-मिश्री के लड्डू
- जन्माष्टमी विशेष : पंचामृत के भोग से खुश होंगे कन्हैया, देंगे वरदान
- जन्माष्टमी पर 5 तरह की पंजीरियों से लगाएं श्रीकृष्ण को भोग, होंगे प्रसन्न
- श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है मावा-मिश्री की मिठाई, पढ़ें विधि
श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय भोग है गोकुल पीठा, पढ़ें आसान विधि
Gokul Pitha Recipe
सामग्री :
1 कप ताजा नारियल (कसा), 250 ग्राम मावा, 1/2 कप गुड़, 1/2 टी स्पून इलायची, 2 कप शक्कर, 1 कप मैदा, घी तलने के लिए, सिल्वर वर्क, बादाम कतरन।
विधि :
एक पैन में नारियल, मावा, गुड़ किसा हुआ व इलायची मिलाकर 5 मिनट भूनें। इसके छोटे गोले बनाकर अलग रखें। शक्कर की 1 तार की चाशनी बनाएं। मैदे में पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं। अब नारियल के गोलों को मैदे के घोल में डुबोकर गर्म घी में सुनहरा भूरा होने तक तलें।
फिर इन्हें कुछ देर चाशनी में डुबोकर रखें। रसभरे गोकुल पीठा तैयार हैं। इन्हें चांदी के वरक एवं बादाम की कतरन से सजाकर भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाएं।
