सम्बंधित जानकारी
- Holi Special : लाजवाब नटमेग फ्लेवर श्रीखंड
- हरी मिर्च का हलवा सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
- Holi Foods: इस होली पर बनाएं 5 शानदार मीठे पकवान, पढ़ें सरल विधियां
- होली स्पेशल ठंडाई: Bhang Thandai के बिना अधूरा है होली का पर्व, जानिए कैसे बनाएं
- फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्रमा को अर्पित करें साबूदाने की खीर, प्रसन्न होकर देंगे वरदान
होली पर्व पर कैसे बनाएं क्रिस्पी मीठे गुलगुले, पढ़ें सरल तरीका
gulgule recipe
सामग्री :
1 बड़ी कटोरी गेहूं का आटा, 1 बड़ा चम्मच बेसन, 1/3 कटोरी शकर, चुटकीभर नमक, 1 चम्मच इलायची पाउडर, 1 चम्मच खसखस, तलने के लिए तेल, 1 चम्मच तिल्ली इच्छानुसार।
विधि :
सर्वप्रथम गेहूं का आटा और बेसन छान लें। अब इसमें थोड़ा-सा नमक, शकर, पिसी इलायची, खसखस डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और करीब आधे घंटे के लिए ढंक कर रख दें।
अब इसमें एक बड़ा चम्मच तेल का मोयन डालें और चम्मच से इसे अच्छी तरह से फेंट कर मिक्स कर लें। अब एक कढ़ाई में तेल गरम करके छोटे-छोटे गुलगुले डालें। दोनों तरफ से कुरकुरे होने तक तल लें। अब खास त्योहार पर तैयार किए गए गरमा-गरम फूले-फूले क्रिस्पी मीठे गुलगुले सर्व करें।
gulgule sweets
