सम्बंधित जानकारी
- हरी मिर्च का हलवा सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
- चतुर्थी भोग : नारियल के मोदक से करें आज श्री गणेश को प्रसन्न
- चतुर्थी विशेष नैवेद्य : तिल-गुड़ के मोदक से खुश होंगे श्री गणेश, पढ़ें सरल विधि
- डायबिटीज रोगी सर्दियों में खाएं ये बर्फी, सेहत रहेगी तंदुरुस्त, नहीं बढ़ेगी शुगर
- अमावस्या पर शिव जी को लगाएं खीर का भोग, प्रसन्न होकर देंगे वरदान (पढ़ें 2 विधियां)
फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्रमा को अर्पित करें साबूदाने की खीर, प्रसन्न होकर देंगे वरदान
Sabudana kheer
सामग्री : 1 लीटर फुल क्रीम दूध, आधा कप साबूदाना, 150 ग्राम शकर, पाव कटोरी काजू-पिस्ता, बादाम की कतरन, 3-4 केसर के लच्छे, 1 चम्मच पिसी इलायची, 2 छोटे चम्मच कन्डेंस्ड मिल्क।
विधि : खीर बनाने से एक-दो घंटे पूर्व साबूदाने को धोकर भीगो दें। अब एक बर्तन में दूध को गरम कर अच्छा उबलने दें। तत्पश्चात एक अलग कटोरी में एक छोटा चम्मच गरम दूध लेकर केसर गला दें। अब उबल रहे दूध में भीगा हुआ साबूदाना डाल दें और लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं। एक अलग कटोरी में कन्डेंस्ड मिल्क घोलकर दूध में मिला दें।
अब साबूदाने को तब तक पकाएं जब तक कि वह कांच जैसा चमकने न लगे। फिर शकर मिलाकर 5-7 उबाल आने तक पकाएं और आंच को बंद कर दें। ऊपर से कटे मेवे, केसर और इलायची पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। तैयार साबूदाने की लाजवाब खीर से चंद्रमा को भोग लगाकर परिवारजनों को खिलाएं।
