सम्बंधित जानकारी
- Hum Tum Aur Quarantine: लॉकडाउन के दौरान होम मेड शो बनाने पर बोले हर्ष लिंबाछिया- यह एक चुनौती थी
- Lockdown : अगर देर रात करते हैं भोजन, तो नुकसान भी जान लीजिए
- लॉकडाउन के दौरान स्क्रिप्ट राइटर बनीं रिचा चड्ढा
- लॉकडाउन के दौरान घर में कैसे करें पूजा आरती, जानिए 4 खास बातें
- लॉकडाउन की वजह से घर में ही बेटे के बाल काटते नजर आए सलमान के जीजा आयुष शर्मा
अब बंद दरवाजों के भीतर भी नहीं होंगी एमएमए प्रतियोगिताएं
सिंगापुर। सिंगापुर में इस महीने बंद दरवाजों के भीतर होने वाली मिश्रित मार्शल आर्ट्स की दो प्रतियोगिताओं को लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के कारण सोमवार को स्थगित कर दिया गया।
एशिया के सबसे बड़े एमएमए प्रमोटर ‘वन चैंपियनशिप’ ने पुष्टि की कि 17 और 24 अप्रैल को होने वाली प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया गया है।
आयोजकों ने अगले महीने भी दो अन्य प्रतियोगिताओं को बंद स्टेडियमों में आयोजित करने का फैसला किया है लेकिन कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार के कड़े प्रतिबंधों को देखते हुए उन्हें भी स्थगित किया जा सकता है।
कोविड-19 महामारी के कारण विश्व भर की खेल प्रतियोगिताएं ठप्प पड़ी हैं। इस बीमारी की वजह से अब तक 110,000 लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)
