सम्बंधित जानकारी
- भारत में सूर्य ग्रहण कब, क्या ग्रहण में कर सकते हैं श्राद्ध?
- Grahan 2023: इस माह सूर्य और चंद्र ग्रहण, भूकंप, तूफान और राजनीतिक उथल-पुथल के महायोग
- Solar eclipse 2023: सूर्य ग्रहण कब, कहां और क्या रहेगा इसका प्रभाव 12 राशियों पर
- Surya Grahan 2023 : रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गणेश उत्सव के बाद इस तारीख को लगने वाला है सूर्यग्रहण
- Lunar eclipse 2023 : साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कब लगेगा?
वर्ष 2024 के चंद्र एवं सूर्य ग्रहणों की लिस्ट
Eclipse of the year 2024 : वर्ष 2024 में 2 सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण रहेगा। पंचांग भेद से तीनों ग्रहण भारत में दृष्य नहीं होने की बात कही जा रही है। सूतक की मान्यता उसी स्थान या देश पर होती है जहां यह दिखाई देता है। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं। कहां कहां दिखाई देगा?
वर्ष 2024 में पड़ने वाले ग्रहण:
1. खग्रास सूर्य ग्रहण : 8 अप्रैल 2024 सोमवार को रहेगा। भारत में नहीं दिखाई देगा। यह ग्रहण उत्तर अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिण प्रशांत महासागर, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तर अटलांटिक महासागर आदि जगहों पर नजर आएगा।
2. खंडग्रास चंद्र ग्रहण : 18 सितंबर बुधवार को रहेगा। भारत में नहीं दिखाई देगा। यह ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, अफ्रीका, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक समुद्री क्षेत्र, हिंद महासागर, आर्कटिक तथा अन्टार्कटिका में दिखाई देगा।
3. कंकड़ाकृति सूर्य ग्रहण : 2 अक्टूबर बुधवार को रहेगा। भारत में नहीं दिखाई देगा। यह ग्रहण उत्तर और दक्षिण अमेरिका, पैसफिक क्षेत्र एवं अटलांटिक क्षेत्र, आर्कटिक क्षेत्र, अन्टार्कटिका क्षेत्र में दिखाई देगा।
