सम्बंधित जानकारी
- रत्नागिरि में सड़क पर मगरमच्छ, लोगों में दहशत, वायरल हुआ वीडियो
- लोनावला के भुशी बांध के समीप जलाशय में डूबने से महिला व लड़की की मौत, 3 बच्चे लापता
- उफनती नदी में कार ले गए 2 युवक, Google Maps पर भरोसा करना पड़ा भारी
- झारखंड में निर्माणाधीन पुल का गर्डर गिरा, अरगा नदी पर हादसा
- केदारनाथ धाम में हिमस्खलन, वायरल हुआ वीडियो
रोड पर हिप्नोटाइज हुई महिला, सोना, मोबाइल, कैश सब दे दिया
वायरल हुआ उदयपुर का वीडियो
Rajasthan crime news : राजस्थान के उदयपुर में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में 2 लोगों ने एक महिला को बीच बाजार में हिप्नोटाइज कर उसे लूट लिया। ठग महिला से साढ़े 4 लाख का सोना, मोबाइल और कैश ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला ने करीब 7 मिनट दोनों ठगों से बात की। इसके बाद आश्चर्यजनक तरीके से महिला वैसा ही करती रही जैसा ठगों ने कहा।
रेखा नामक यह महिला किराने का सामान लेने बाजार गई थी। वहां 2 लोगों ने महिला को रोककर पूछा कि क्या कभी आप मथुरा गई हैं? महिला ने मना कर दिया। इस पर ठगों ने पूछा कि वह किस भगवान को मानती हैं इस पर महिला बोली - वह भगवान महावीर स्वामी को मानती है। तगी ठगों ने महिला के हाथ और सिर पर एक लिक्विड का छिड़काव किया।
महिला ने 50 रुपए अपने पर्स में से निकाल कर एक शख्स को दिए और वही 50 का नोट महिला के हाथ में वापस रखा और इसके बाद वह होश खो बैठी। इसके बाद ठगों ने जैसा कहा, महिला ने वैसा ही किया। उसने सोना, मोबाइल और कैश जो भी उसके पास था दोनों को दे दिया।उदयपुर में गजब मामला हुआ जहां बताया जा रहा है कि बीच बाजार में एक महिला को हिप्नोटाइज कर लूटा गया.
— Avdhesh Pareek (@Zinda_Avdhesh) June 30, 2024
महिला से साढ़े 4 लाख का सोना समेत मोबाइल और कैश ठग ले गए. महिला ने करीब 7 मिनट दोनों ठगों से बात की और इसके बाद आश्चर्यजनक तरीके से वही करती रही जो ठग कहते रहे.
दो लोगों ने… pic.twitter.com/DhD60mP44v
Edited by : Nrapendra Gupta
