सम्बंधित जानकारी
- Weather update : देश के कई राज्यों में भारी बारिश का कहर, Lonavala में झरने में 5 बहे
- Weather Update : भीषण गर्मी से 21% रह गया जलाशयों का भंडारण, CWC ने जारी की रिपोर्ट
- गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट
- मुख्य जलाशयों की भंडारण क्षमता में भारी गिरावट, जल आयोग ने जारी किए आंकड़े
- गर्मी से पहले प्रमुख जलाशयों में जल भंडारण केवल 38 फीसदी, सरकार ने जारी किए आंकड़े
लोनावला के भुशी बांध के समीप जलाशय में डूबने से महिला व लड़की की मौत, 3 बच्चे लापता
पुणे के लोनावला इलाके में भुशी बांध के समीप एक जलाशय में रविवार को एक महिला और 13 वर्षीय एक लड़की की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे लापता हैं। लापता बच्चों की उम्र 4-6 साल के बीच है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुणे देहात के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने कहा कि यह घटना अपराह्न करीब डेढ़ बजे हुई, जिसके बाद तलाश एवं बचाव दलों को मौके पर भेजा गया। देशमुख ने कहा कि हमने 40 वर्षीय महिला और 13 वर्षीय लड़की के शव बरामद किए हैं। घटना में छह वर्षीय दो लड़कियां और चार वर्षीय एक लड़का लापता हैं। ऐसा लगता है कि वे एक ही परिवार के सदस्य हैं और भुशी बांध से लगभग दो किलोमीटर दूर एक झरने में फिसल गए और जलाशय में डूब गए।
