सम्बंधित जानकारी
- केदारनाथ धाम में हिमस्खलन, वायरल हुआ वीडियो
- सूखी गंगा में नाव की तरह बह गई कारें, मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
- Bihar में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद क्यों गिर रहे हैं पुल, जीतन राम मांझी ने जताया साजिश का शक
- Tamil Nadu : 60 लोगों की मौत के बाद जागी इस राज्य की सरकार, शराब तस्करों को होगी उम्रकैद
- Delhi Airport टर्मिनल-1 बंद, शनिवार को 20 से अधिक उड़ानें रद्द
झारखंड में निर्माणाधीन पुल का गर्डर गिरा, अरगा नदी पर हादसा
Jharkhand bridge collapse : झारखंड के गिरिडीह जिले में अरगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक गर्डर भारी बारिश के कारण गिर गया और एक पिलर भी झुक गया। बताया जा रहा है कि करीब एक हफ्ते पहले गर्डर को तैयार किया गया था। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना झारखंड की राजधानी रांची से 235 किलोमीटर दूर देवरी प्रखंड में हुई। यह पुल डुबरीटोला और करिहरी गांव को जोड़ने के लिए फतेहपुर-भेलवाघाटी मार्ग पर बनाया जा रहा है।
शनिवार रात भारी बारिश के कारण पुल का सिंगल-स्पैन गर्डर गिर गया और एक पिलर झुक गया। ठेकेदार को उस हिस्से को दोबारा बनाने के लिए कहा गया है।
बताया जा रहा है कि इस पुल का निर्माण लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है और यह झारखंड के गिरिडीह और बिहार के जमुई जिले के दूरदराज के गांवों को जोड़ेगा।
Edited by : Nrapendra Gupta
