सम्बंधित जानकारी
- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन 13 जून तक ED हिरासत में, तबीयत बिगड़ी
- अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे फिसलकर 77.78 पर, क्रूड वायदा के भाव बढ़े
- पीएम मोदी बोले, 8 साल में 8 गुना बढ़ी इकोनॉमी, 5000 से ज्यादा स्टार्ट अप बायोटेक से जुड़े
- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 270 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी भी 16,300 से नीचे
- 2 भारतीय तेल कंपनियों को रूस से नहीं मिलेगा सस्ता क्रूड ऑयल
आखिरकार क्षमा बिंदु ने खुद से कर ही ली शादी, लिए सात फेरे व मांग में भरा सिन्दूर
बिन दूल्हे शादी को लेकर कई दिनों से चर्चा में रहीं क्षमा बिंदु ने आखिरकार बुधवार को खुद से विवाह रचा ही लिया। उन्होंने तय समय से 3 दिन पहले ही शादी रचा ली है। लाल जोड़े में सजी क्षमा की शादी में सबकुछ वैसा ही था, जैसा किसी हिन्दू लड़की की शादी में होता है, बस कुछ नहीं था तो दूल्हा और पंडितजी।
क्षमा ने खुद की मांग में सिन्दूर भरा और खुद को मंगलसूत्र पहनाकर अकेले ही 7 फेरे लिए। क्षमा ने शादी की रस्मों को पूरा करने के बाद कहा कि मैं बेहद खुश हूं कि आखिरकार अब मैं शादीशुदा महिला हूं।
क्षमा 11 जून को शादी करने वाली थीं, लेकिन उस दिन किसी विवाद की आशंका की वजह से उन्होंने तय समय से पहले 8 जून को ही खुद से किया वादा पूरा किया। शादी में क्षमा के कुछ दोस्त और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। 40 मिनट तक रस्मों का दौर चला, जो पंडितजी के न आने से डिजिटल तरीके से संपन्न हुआ। नाच-गाना और खुशी के माहौल के बीच रस्में पूरी हुईं। माना जा रहा है कि भारत में खुद से शादी का यह पहला मामला है।
