सम्बंधित जानकारी
- कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा कल देंगे इस्तीफा, ठेकेदार संतोष पाटिल सुसाइड केस में है नाम
- हनुमानजी के जन्म स्थान पर विवाद, कहां हुआ था जन्म आंध्र प्रदेश या कर्नाटक?
- कर्नाटक के सीएम बोले, किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं देंगे
- कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया समेत 63 लोगों को मिली जान से मारने की धमकी
- Weather Update: एमपी व यूपी में लू की स्थिति, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा का इस्तीफा, कॉन्ट्रैक्टर पाटिल ने खुदकुशी से पहले लगाया था रिश्वत का आरोप
बेंगलुरु। कॉन्ट्रैक्टर संतोष पाटिल की खुदकुशी के मामले में कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा एफआईआर दर्ज होने के बाद शु्क्रवार शाम मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
दरअसल, कॉन्ट्रैक्टर पाटिल ने खुदकुशी से पहले आरोप लगाया था कि उन्होंने जो काम किए थे, उसका भुगतान करने के लिए उनसे रिश्वत मांगी जा रही थी। पाटिल ने इस मामले में ईश्वरप्पा का नाम लिया था। ईश्वरप्पा ने गुरुवार को कहा था कि वह शुक्रवार को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से मिलकर ईश्वरप्पा ने उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।
फिर मंत्री बनूंगा : ईश्वरप्पा ने कहा कि वे इस मामले में बेदाग होकर निकलेंगे और एक बार फिर मंत्री बनेंगे। उन्होंने यह बात यहां समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बताई, जो उनके बेंगलुरू रवाना होने से पहले उनसे इस्तीफा नहीं देने के लिए नारे लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि यह एक अग्नि परीक्षा है, उनके खिलाफ आरोप लगाया गया है। कुछ लोगों ने उनके खिलाफ षडयंत्र रचा है।
