1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. रक्षा बंधन
  4. how to decorate rakhi thali

Raksha bandhan ki thali : राखी की थाली ऐसे सजाएं, ये 10 चीजें जरूर रखें

rakhi ki thali
Rakhi ki thali
 
राखी का पावन पर्व नजदीक आ चुका है। इस वर्ष 2021 में रक्षाबंधन का पवित्र पर्व रविवार, 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भाइयों की कलाई पर खूबसूरत राखियां सजेंगी, लेकिन इससे पहले जानते हैं कि राखी की थाली कैसे सजाएं... राखी की थाली सजाते समय इन चीजों को अवश्य शामिल करें।

आइए पढ़ें- 
 
-सबसे पहले चांदी, पीतल, स्टील या तांबे की साफ स्वच्छ थाली लीजिए।
 
-अब इस थाली को गंगाजल से पवित्र कीजिए।
 
-थाली के दाएं तरफ गंगाजल का छोटा कलश रखें। कलश की पूजा करें।
 
-थाली के बाएं तरफ विषम संख्या में राखियों को खोल कर रख लीजिए।
 
-अब जो थाली में जगह बची है उसमें दाएं तरफ गंगाजल के पास एक से अधिक मिठाई रख लीजिए।
 
-थाली के सामने वाले हिस्से में कुमकुम, चावल (अधिक मात्रा में), केशर के धागे, सरसों के दाने, दूर्वा, मिश्री, हल्दी, 5 लौंग,1 सुपारी,1 पान कोर, एक पान बीडा और 5 पूजा बादाम सजाएं।
 
-1,5,10 का सिक्का या चांदी का सिक्का साथ में रखें।
 
-श्रीफल पर स्वस्तिक बना कर रखें।
 
-मौली और छोटे फुंदे रखें।
 
-पूजा की थाली में दही-मिश्री भी रखें। यह शुभ कार्य का प्रतीक है।
 
-अब चांदी, पीतल, मिट्टी, कांसे या अन्य पवित्र धातु का दीपक लें। इस दीपक में घी में डूबी फूल बत्ती लगाएं। दीपक की पूजा करें।
 
-टोपी,रुमाल या सिर ढंकने का कपडा भी रखें।
 
-थाली में ड्रायफ्रूट भी रखें।
 
-ताजा सुगंधित फूलों की पांखुरी भी बचे स्थान पर सहेज लीजिए।
 
-उपहार के लिए जगह बची हो तो रखें वरना उपहार अलग से भी रख सकते हैं...
 
-धूप बत्ती त्योहार मनाने के बाद घर में जलाएं।
 
तो लीजिए आपकी राखी की थाली सज कर तैयार है। अब आप भाई-बहन का पवित्र त्योहार इस थाली से मनाएं।

अगला लेख
रक्षाबंधन 2021 : भाई की राखी का कौन सा हो रंग, जीवन में बनी रहेगी उमंग