मंगलवार, 11 नवंबर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. What is trend of Exit Poll regarding Bihar elections
Written By
Last Updated : मंगलवार, 11 नवंबर 2025 (19:26 IST)

Bihar Exit Poll Result 2025 का क्या है बिहार चुनाव को लेकर रुझान, किसकी बन रही है सरकार

bihar exit poll 2025
Bihar Chunav Exit Poll Result 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा (Bihar Assembly Elections 2025) की 243 सीटों के लिए मतदान पूर्ण हो चुका है। दोनों चरणों में 65 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है, जो बिहार के चुनाव इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा मतदान है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो बिहार में इस बार कांटे की टक्कर है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं बिहार चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे....  

07:22 PM, 11th Nov


06:51 PM, 11th Nov
-पोल स्टार के मुताबिक एनडीए को 133 से 148 सीटें, महागठबंधन को 87 से 102 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें आ सकती हैं।
 
-पोल डायरी के मुताबिक एनडीए को 184 से 209 सीटें, महागठबंधन को 32 से 49, जबकि अन्य को 1 से 5 सीटें मिल सकती हैं। 
 
-पीपुल इनसाइड के मुताबिक एनडीए को 133 से 148, महागठबंधन 87 से 102, अन्य 3 से 8 

-दैनिक भास्कर के मुताबिक एनडीए 145 से 160, महागठबंधन 73 से 91, अन्य 5 से 10 

06:41 PM, 11th Nov
-मैट्रिज-आईएएनएस एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 147 से 167 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों के खाते में 2 से 6 सीटें जा सकती हैं। 
 
-चाणक्य के मुताबिक एनडीए को 130 से 138 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 100 से 108 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 3 से 5 सीटें मिल सकती हैं।  

06:11 PM, 11th Nov
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ। पहले चरण में 65 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ, जबकि दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक 67 फीसदी मतदान हुआ है। कुल मिलाकर 67 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो सकता है।