सम्बंधित जानकारी
- Amarnath Yatra: देखते ही देखते बम-बम भोले का उद्घोष भागो-भागो में बदल गया
- अमरनाथ के अतिरिक्त इन धार्मिक स्थलों में फट चुके हैं बादल
- Weather Alert: गुजरात के दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश, असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर
- Weather Alert : असम में बाढ़ से मृतकों की संख्या 190 हुई, 14 जिलों के 620 गांव प्रभावित
- मुंबई में लगातार चौथे दिन हुई भारी बारिश, लोकल ट्रेन सेवाओं में हुआ विलंब
IMD का दावा, अमरनाथ में नहीं फटे बादल, जानिए क्यों हुई तबाही?
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के समीप मची तबाही बादल फटने के कारण नहीं हुई, बल्कि स्थानीय स्तर पर तेज बारिश की एक घटना के कारण हुई। इस घटना में 16 लोगों की मौत हो गई।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अमरनाथ गुफा मंदिर के पास शुक्रवार शाम साढ़े 4 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक 31 मिलीमीटर बारिश हुई, जो बादल फटने जैसी किसी घटना के हिसाब से कम है।
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि अमरनाथ गुफा मंदिर के समीप पर्वतों की ऊंची चोटियों पर बारिश के कारण अचानक बाढ़ आई होगी। बारिश की घटना को तब बादल फटने की श्रेणी में रखा जाता है जब किसी मौसम केंद्र में एक घंटे में 100 मिमी. बारिश दर्ज की जाती है।
आईएमडी का अमरनाथ गुफा मंदिर के समीप स्वचालित मौसम केंद्र है, जो तीर्थयात्रा के दौरान मौसम पूर्वानुमान देता है। हालांकि, आसपास के पर्वतों में दुर्गम क्षेत्र होने के कारण कोई मौसम निगरानी केंद्र नहीं है।
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास अचानक बाढ़ आने के कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और मंदिर के समीप टेंट तथा सामुदायिक रसोई भी बह गई। (भाषा)
