सम्बंधित जानकारी
- श्रीलंका में हालात बिगड़े, लोगों ने राष्ट्रपति भवन घेरा, राजपक्षे आवास छोड़कर भागे
- नूपुर शर्मा विवाद के बाद हैकर्स ने भारत के खिलाफ छेड़ा 'साइबर युद्ध', इंटरपोल से मांगी मदद
- जिस देश का कोच है यह भारतीय, उसके खिलाफ अगस्त में वनडे खेलेगी टीम इंडिया
- अमरनाथ में बादल फटने की घटना में मरने वालों की संख्या 16 हुई (Live Updates)
- क्या अमेरिका से अलास्का वापस लेने की तैयारी में है रूस? पुतिन के करीबी ने दिया बड़ा बयान
Government Jobs: यूपी में होगी बंपर भर्ती, 10 जुलाई तक कराएं रजिस्ट्रेशन
लखनऊ। उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान में विभिन्न विभागों के हजारों पर भर्ती की जा रही है। इनमें टीचर, नर्स, मुख्य सेविका से लेकर ग्रुप सी तक के पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को समय रहते निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा करना होगा।
उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) द्वारा सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए उम्मीदवारों को 10 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन कराने का मौका दिया गया है, वहीं कैंडिडेट 16 जुलाई तक पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से मुख्य सेविका के 2,693 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए उम्मीदवारों से 3 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं, वहीं 24 अगस्त तक पदों के लिए अप्लाई किया जा सकेगा।
