सम्बंधित जानकारी
- अमरनाथ में रेस्क्यू ऑपरेशन, डोडा में भी फटे बादल (Live Updates)
- अमरनाथ यात्रा : पहले भी फटे हैं बादल, गुफा के बाहर जा चुकी है सैकड़ों की जान
- अमरनाथ के बाद डोडा में बादल फटने से बाढ़, मिट्टी में फंसे वाहन
- अमरनाथ यात्रा की सावधानियां, आ सकती हैं ये 10 परेशानियां
- अमरनाथ में बाल-बाल बचे भाजपा MLA टी राजा सिंह, कहा- बादल फटते ही बाढ में बह गए 50 से ज्यादा लोग
अमरनाथ के अतिरिक्त इन धार्मिक स्थलों में फट चुके हैं बादल
Badal fatna : भारत के हिमालयीन राज्यों में मानसून में अक्सर बादल फटने की घटनाएं होती रहती हैं। हाल ही में अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने से 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। आओ जानते हैं कि अमरनाथ के अतिरिक्त किन धार्मिक स्थलों पर बादल फट चुके हैं।
1. केदारनाथ : वर्ष 2013 में केदारनाथ यात्रा के दौरान भी बादल फटने और एक प्राकृतिक झील के फूट पड़ने से केदारनाथ के आसपास जल प्रलय हो गई थी जिसके चलते अनुमानीत रूप से 10 हजार लोग मारे गए थे। 13 जून से 17 जून के बीच यह तबाही जारी रही थी। आसपास के गांवों में रहने वाले हजारों लोग बेघर हो गए थे।
2. वैष्णो देवी : पिछले साथ वैष्णो देवी में भी बादल फटने से बाढ़ के हलात पैदा हो गए थे। जम्मू स्थित इस पवित्र धाम में भी कई बार बादल फटने की घटना हो चुकी है। पिछले साल जनवरी में वैष्णो देवी में भगदड़ मचने से भी 12 लोगों की मौत हो गई थी।
3. नैना देवी : हिमाचल में स्थित नैना देवी मंदिर के आसपास भी कई बार बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएं दर्ज की जई है। शिमला और कुल्लू घाटी में अक्सर बादल फटते रहते हैं। 2 अगस्त 2008 को पत्थर गिरने की अफवाहों के कारण यहां भगदड़ मच गई थी, जिसके चलते 162 लोगों की मौत हो गई थी और 47 लोग घायल हुए थे।
उत्तरखंड के जोशीमठ में, उत्तरकाशी में, हिमाचल के धर्मशाला में और असम के कामाख्या मंदिर के आसपास भी बादल फटने की घटना हो चुकी है।
