सम्बंधित जानकारी
- जासूसी करने के लिए भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर, भारतीय सेना ने की गोलीबारी
- सुप्रीम कोर्ट का फैसला, रेप पीड़िता अगर अपने बयान से पलटी तो उसके खिलाफ भी चलेगा मुकदमा
- मध्यप्रदेश : इंदौर में अवैध प्रयोगशाला में मिला खतरनाक केमिकल, पल में ले सकता था 50 लाख लोगों की जान
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आई थी परेशानी, ट्राई ने बनाया नया कानून, अब आपको नहीं होगी परेशानी
- 'मन की बात' में बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, देश की सेना पर गर्व, दुश्मनों को देंगे मुंहतोड़ जवाब
खुशखबर, ईपीएफओ के इस सुझाव से अंशधारकों को मिलेगा बेहतर रिटर्न
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समूह ने शेयरों में पांच से दस साल की लंबी अवधि के लिए निवेश का सुझाव दिया है। एक सूत्र ने बताया कि समिति का मानना है कि इससे ईपीएफओ के छह करोड़ अंशधारकों को बेहतर रिटर्न मिल सकेगा।
ईपीएफओ द्वारा गठित समिति की रिपोर्ट उसके सलाहकार निकाय वित्त एवं निवेश समिति (एफआईसी) के एजेंडा में थी। यह बैठक 19 सितंबर को हुई थी। सूत्र ने बताया कि रिपोर्ट पर चर्चा अगली बैठक के लिए टाल दी गई, जो अगले महीने के पहले पखवाड़े में होगी।
सूत्र ने कहा कि समिति ने सुझाव दिया है कि ईपीएफओ को एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (इक्विटी आधारित योजना) में पांच से दस साल की अवधि के लिए निवेश करना चाहिए, जिससे बेहतर रिटर्न मिल सके।
इस पांच सदस्यीय समिति के प्रमुख ईपीएफओ के वित्तीय सलाहकार और मुख्य लेखा अधिकारी हैं। समिति के सदस्यों में एचडीएफसी म्यूचुअल फंड के सीईओ भी हैं।
ईपीएफओ ने फरवरी में ईटीएफ में अपने निवेश के एक हिस्से को बेच दिया था ताकि 2017-18 के लिए अंशधारकों को ऊंचा ब्याज दिया जा सके। हालांकि, बाद में ईपीएफओ ने बीते वित्त वर्ष के लिए ब्याज को घटाकर 8.55 प्रतिशत करने का फैसला किया, जो 2016-17 में 8.65 प्रतिशत था। (भाषा)
