शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Bharat Stambh reached Karsevakpuram in Ayodhya from Rajasthan
Written By Author संदीप श्रीवास्तव

राजस्थान से अयोध्या के कारसेवकपुरम पहुंचा 'भारत स्तंभ'

Ayodhya bharat stambh
Bharat vs India Debate: इन दिनों देश में भारत बनाम इंडिया की चर्चा जोरों पर है। इसी बीच, अयोध्या में एक भारत स्तंभ सुर्खियों में बना हुआ है। रामनगरी के कारसेवकपुरम में राजस्थान से एक श्रद्धालु ने 'भारत' लिखा हुआ स्तंभ श्रीराम जन्मभूमि को समर्पित किया है।
 
गोलाकार इस स्तंभ के मध्य में भारत लिखा हुआ है, जबकि इसके ठीक ऊपर अशोक स्तंभ का चक्र बना हुआ है। ठीक नीचे एक भारत, श्रेष्ठ भारत लिखा हुआ, जबकि ऊपर हमारा देश नाम लिखा हुआ है। भारत और इंडिया की बहस के बीच अयोध्या में भारत स्तंभ का पहुंचना काफी अहम है। 
 
भारत स्तंभ के बारे में विहिप प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कि हमारे देश का नाम तो भारत ही है। तथाकथित लोगों ने  विभिन्न नाम रख दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आचार्य और पंडित देश का नाम भारत ही बोलते हैं। राम मंदिर भी तो भारत में ही है। इस स्तंभ को रामभक्तों ने दिया है। 
 
अयोध्या के आचार्य मंदिर के महंत विवेक आचार्य ने उस राम भक्त को धन्यवाद दिया है, जिसने अपने भारतीय होने का एहसास कराया है। उन्होंने कहा भारत शब्द हिंदी शब्द है, जबकि इंडिया ईस्ट इंडिया कम्पनी कि देन है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत शब्द को पुनर्स्थापित कर हमारे देश का गौरव बढ़ाया है। अब देश फिर से पूरे विश्व में भारत के नाम से जाना जाएगा, जिसके लिए उन्हें बहुत धन्यवाद।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी पिछले दिनों संकेत दिए हैं कि अब सरकारी तौर पर ज्यादा से ज्यादा भारत का ही प्रयोग किया जाएगा। यह जी20 समिट में दिखाई भी दिया है। राष्ट्रपति द्वारा भेजे गए डिनर के आमंत्रण में भी 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा गया। साथ समिट के दौरान पीएम मोदी जहां बैठे थे, वहां नेमप्लेट पर भारत ही लिखा हुआ था।  Edited by: Vrijendra Singh Jhala