सम्बंधित जानकारी
- प्रधानमंत्री आवास योजना में बने घरों की टाइलों से हटेंगी नरेन्द्र मोदी और शिवराज सिंह की फोटो
- व्यापम में फिर घिरे शिवराज, दिग्विजय ने भोपाल कोर्ट में लगाया परिवाद
- कांग्रेस धर्मप्रेमी, भाजपा के पेट में क्यों होता है दर्द : कमलनाथ
- महिदपुर के पास शिवराज के काफिले पर पथराव की कोशिश, 2 पुलिसकर्मी घायल
- कमलनाथ का बड़ा बयान, भाजपा के 30 विधायकों ने कांग्रेस से मांगा टिकट
शिवराज ने विपक्ष के आरोपों का दिया जवाब, घोषणाएं पूरी भी करते हैं...
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष के आरोपों को नकारते हुए कहा कि वे जो भी घोषणाएं करते हैं, उन्हें पूरा किया जाता है। चौहान ने छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा तहसील से लेकर बिछुआ तक जन आशीर्वाद यात्रा के तहत कई जगह लोगों को संबोधित किया।
चौहान ने उनकी घोषणाओं के कुछ उदाहरण दिए और कहा कि इन्हें पूरा भी किया गया है। चौहान ने छिंदवाड़ा के सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के विकास में राज्य सरकार का पैसा लगा हुआ है। इसलिए इस अंचल के विकास में राज्य सरकार का योगदान अहम है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दस वर्ष के दिग्विजय सिंह के शासन में राज्य बहुत पीछे पहुंच गया था। भाजपा सरकार ने पिछले चौदह सालों में धीरे-धीरे विकास कार्य शुरू किए और फिर इस राज्य को पटरी पर लाए। चौहान आज रात्रि विश्राम छिंदवाड़ा में करेंगे। (वार्ता)