सम्बंधित जानकारी
- चुनाव सामग्री में क्यों हो रहा प्लॉस्टिक का उपयोग, हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
- कांग्रेस विधायक ने संघ को बताया आतंकवादी संगठन, पार्टी ने किया किनारा
- कांग्रेस के 'चाणक्य' के आगे बागी हुए सरेंडर, उम्मीदवारों ने ली राहत की सांस
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एक बड़ा घोटाला : सिंधिया
- मध्यप्रदेश में चुनाव के दौरान 20 करोड़ रुपए से अधिक नकद जब्त
शिवराज की पत्नी ने कहा- बहनें नाराजगी जताती हैं पर वोट भैया को ही देती हैं...
भोपाल। मध्यप्रदेश में जारी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच शिवराज की पत्नी साधना सिंह चौहान ने कहा कि बहनें पहले नाराजगी जताती हैं फिर वोट भैया को ही देती हैं।
उल्लेखनीय है कि बुधनी क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान साधना सिंह की एक महिला के साथ तीखी नोकझोंक हुई थी। महिला ने पेयजल को लेकर आपत्ति उठाई थी। उसने कहा था कि हम प्यासे हैं कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यह वीडियो काफी वायरल हुआ था।
रेहटी में इस विरोध पर जवाब देते हुए साधना सिंह ने कहा कि बहन-भाई का रिश्ता नोकझोंक का होता है। बहनें पहले नाराजगी जताती हैं लेकिन बाद में वोट तो भैया को ही देती हैं। कहीं भी विरोध नहीं है। जनसैलाब उमड़ रहा है। सब शिवराजजी को आशीर्वाद दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार चौहान एक लाख से ज्यादा वोटों से जीतेंगे साथ ही प्रदेश में भाजपा को 200 से ज्यादा सीटें मिलने जा रही हैं।