सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश : कांग्रेस ने राहुल गांधी के ऐलान को किया दरकिनार, कमलनाथ के फॉर्मूले पर बांटेगी टिकट
- पूर्व विधायक सुनील मिश्रा भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल
- मध्यप्रदेश : कैलाश विजयवर्गीय का खुलासा, कांग्रेस के दिग्गज नेता जल्द हो सकते हैं भाजपा में शामिल
- सपाक्स ने उम्मीदवारों के लिए बनाया प्लान, सीधे नामांकन भरवाएगी ताकि बड़े दल न तोड़ सकें प्रत्याशी
- HAL को मिलना चाहिए राफेल लड़ाकू विमान बनाने का कांट्रेक्ट, मोदी सरकार ने कंपनी को किया बर्बाद : राहुल गांधी
राहुल गांधी का बड़ा वादा, मप्र में सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर देंगे
भोपाल। मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि मध्यप्रदेश में जैसे ही कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी, वैसे ही 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा।
राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कभी आपने सुना है मोदीजी को किसान से गले मिलते हुए या फिर यह पूछते हुए कि 'भाई बोलों क्या दर्द है आपको'? उन्होंने कहा कि हमारा मुख्यमंत्री 24 घंटे में से 18 घंटे युवाओं को रोजगार देने में लगा देगा।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिल में दलितों, पीड़ितों और महिलाओं के कोई जगह नहीं है। उनके दिल में सिर्फ उद्योगपतियों के लिए ही जगह है। वे उद्योगपतियों को ही 'भाई' जैसे संबोधत देते हैं। जैसे- मेहुल भाई, नीरव भाई, अनिल भाई, ललित भाई आदि। उन्होंने सवाल किया कि कभी आपने मोदी जी को किसानों, गरीबों और मजदूरों को भाई बोलते हुए सुना है?
भाजपा विधायक से बेटी बचाओ : राहुल गांधी ने एक बार फिर बलात्कार मामले में भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा' सही है, लेकिन अब स्थितियां उलट हैं अर्थात ‘बेटी पढ़ाओ और बेटी को बीजेपी के एमएलए से बचाओ’। आज मध्यप्रदेश में माता और बहनों में घबराहट है। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा विधायक ने रेप किया, लेकिन उसे पार्टी से नहीं निकाया गया। मुख्यमंत्री ने उसका बचाव किया। पीएम ने कभी भी इसके बारे में नहीं बोला।