1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Sunil Mishra

पूर्व विधायक सुनील मिश्रा भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल

Sunil Mishra
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में रविवार को यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक सुनील मिश्रा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कांग्रेस में वापस आ गए।
 
प्रदेश कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने बताया कि मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके अलावा जबलपुर जिले के सिहोरा से भाजपा नेता खिलाड़ी सिंह ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। दतिया जिले के सेवड़ा के कुछ नेता भी पार्टी में शामिल हुए।
 
इसके पहले शनिवार को यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कमलनाथ की उपस्थिति में सीहोर जिले के बुधनी से युवा नेता अर्जुन आर्य, गोटेगांव के पूर्व विधायक शेखर चौधरी और बसपा से चुनाव लड़ चुके बीएम तिवारी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। ये नेता अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। (वार्ता)
अगला लेख
भूकंप प्रभावित इंडोनेशिया को 1 अरब डॉलर मदद की पेशकश