सम्बंधित जानकारी
- मप्र चुनाव : मुख्यमंत्री और 'मामा' दोनों की भूमिका में नजर आ रहे हैं शिवराज
- भाजपा के बाद अब आकाश विजयवर्गीय लांच करेंगे अपना विजन डॉक्यूमेंट
- शिवराज का चुनावी वादा, 12वीं में 75% से ज्यादा लाओ, मिलेगी स्कूटी
- जेटली बोले, नोटबंदी से बढ़ी विकास की गति, राजनीतिक नहीं था यह कदम
- राम मंदिर मुद्दा बनेगा भाजपा के लिए चुनावी मुसीबत, इंदौर में लगे पोस्टर
इंदौर में आज पीएम मोदी की सभा, 18 सीटों पर होगा असर
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम इंदौर में भाजपा के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा को उम्मीद है कि इस सभा से उसे 18 सीटों पर फायदा मिलेगा।
सभा स्थल पर बड़ा मंच तैयार किया गया है। इस पर भाजपा उम्मीदवारों के लिए कुर्सियां लगाई जा रही है। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी पार्टी के लिए मालवा-निमाड़ में सभा ले चुके हैं।
पिछले विधानसभा चुनाव में मोदी की सभा दशहरा मैदान में हुई थी लेकिन देवास और उज्जैन की कनेक्टिविटी को देखते हुए इस बार सभा सुपर कॉरिडोर पर रखी गई है।
सभा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि सभास्थल पर 2000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।