1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Aakash Vijayvargiya vision document

भाजपा के बाद अब आकाश विजयवर्गीय लांच करेंगे अपना विजन डॉक्यूमेंट

Aakash Vijayvargiya
इंदौर। भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र जारी होने के बाद अब कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर 3 से पार्टी के उम्मीदवार आकाश विजयवर्गीय अपना अलग विजन डॉक्यूमेंट लांच करने जा रहे हैं।
 
इसके लिए आकाश विजयवर्गीय ने लोगों से सुझाव लेने के लिए आकाश विजयवर्गीय डॉट कॉम के नाम से अपना एक वेब पोर्टल लांच किया है। इस वेब पोर्टल के जरिए वे इंदौर 3 विधानसभा को देश में मॉडल विधानसभा के तौर पर बनाने के लिए सुझाव मांग रहे हैं। इसके साथ ही वे सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों से विजन डॉक्यूमेंट बनाने के लिए सुझाव ले रहे हैं।
 
मंगलवार तक सुझाव लेने के बाद आकाश विजयवर्गीय इंदौर 3 विधानसभा के लिए अपना अलग से एक विजन डॉक्यूमेंट बनाएंगे। मीडिया से बात करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि अगले 5-10 सालों में इंदौर 3 विधानसभा की पहचान विकास के तौर पर पूरे देश में अलग तौर पर हो।
 
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय इस बार पहली बार चुनावी मैदान में हैं। आकाश विजयवर्गीय का सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी अश्विन जोशी से है। 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें
अगला लेख
उमा भारती का बड़ा बयान, राम मंदिर बनने के लिए स्वर्णिम युग