सम्बंधित जानकारी
- भाजपा में कलह, बुजुर्ग नेता ने कहा- नहीं तो भाजपा विधायक के दांत गिरा देता...
- प्यार की बात करने का दावा करने वाली कांग्रेस को मध्यप्रदेश में आता है सिर्फ गुस्सा : मोदी
- निजी विमानों से नेताओं की आवाजाही पर चुनाव आयोग की नजर
- साख की लड़ाई में फंसी बीजेपी की एक मात्र मुस्लिम उम्मीदवार
- RSS से निपटने वाले कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की कार्यकर्ताओं को सीख
भाजपा सांसद के बोल- क्षेत्र का सबसे बड़ा दादा तो मैं हूं...
खजुराहो के सांसद और सतना जिले की नागौद सीट से भाजपा प्रत्याशी नागेन्द्रसिंह ने एक सभा के दौरान खुद को क्षेत्र का सबसे बड़ा दादा बताया। उनकी इस विवादित टिप्पणी की पूरे इलाके में चर्चा है।
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री नागेन्द्रसिंह ने कहा कि नागेन्द्र क्षेत्र में गुंडागर्दी और दादागिरी कुछ ज्यादा ही चल रही है। मैं ऐसे लोगों को बताना चाहता हूं कि क्षेत्र का सबसे बड़ा दादा तो मैं हूं। मैंने अब तक शांति से नेतागिरी की है, लेकिन अब बुढ़ापे में कड़कपन लाना है।
सिंह ने कहा कि वर्तमान में लोग पान खाकर पान के पैसे नहीं देते, मिठाई खाकर दुकानदार को पैसे नहीं देते। ऐसे लोगों को बताना चाहता हूं कि मैं जीता और सरकार बनी तो इस क्षेत्र में नागेंद्रसिंह का डंडा चलेगा। मैं गृहमंत्री रह चुका हूं और मुझे पता है कि पुलिस का उपयोग कैसे किया जाता है?
भाजपा ने नागौद विधानसभा से इन्हें प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारकर बड़ा दांव खेला है। दरअसल, पानी की समस्या से जूझ रहे श्यामनगर के रहवासियों ने 'बांध नहीं तो तो वोट नहीं' के नारों के साथ मतदान के बहिष्कार का मन बना रखा है। इसी बात को लेकर सिंह श्यामनगर में जनसभा कर जनता को वोट डालने के लिए प्रेरित करने गए हुए थे।