1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Madhya Pradesh assembly elections

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : भिंड में मतदान केंद्र के बाहर गोलीबारी

Madhya Pradesh assembly elections
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक मतदान केंद्र के बाहर अज्ञात लोगों के हवा में गोलीबारी करने के बाद पुलिस ने ऐहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित जनता कॉलेज में बने मतदान केंद्र के बाहर कुछ लोगों ने हवा में गोलीबारी की। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए वहां ऐहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
 
भिंड जिले के कई हिस्से चुनाव की दृष्टि से खासे संवेदनशील माने जाते हैं। यहां मतदान के मद्देनजर ऐहतियातन प्रशासन ने लगभग आधा दर्जन प्रत्याशियों को एकसाथ बैठा रखा है। (वार्ता)
अगला लेख
मध्यप्रदेश और मिजोरम में करीब 75 फीसदी मतदान