सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : दिग्विजय का आरोप, कांग्रेस के पक्ष के केंद्रों में हो रहीं ईवीएम खराब
- मध्यप्रदेश चुनाव : वोटिंग को लेकर सामने आई बड़ी लापरवाही, मतदाता हुए परेशान...
- मध्यप्रदेश में कई जगह EVM में खराबी से मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें, कांग्रेस ने लगाया आरोप
- मध्यप्रदेश की दस हाई प्रोफाइल सीट, यहां पर दिग्गजों में होगा 'महामुकाबला'
- मालवा-निमाड़ के चुनावी रण में दिग्गजों का सियासी भविष्य दांव पर
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : दिग्गजों ने अपने क्षेत्रों में डाला वोट, देखें फोटो
मध्यप्रदेश विधानसभा में आज 230 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। प्रदेश सरकार के मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में मत का प्रयोग किया। इसी दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र में जाकर मतदान किया। देखें फोटो-
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने यहां छिंदवाड़ा के शिकारपुर गांव में मतदान किया। उन्होंने वोट डालने के बाद मतदान केंद्र के बाहर मीडिया को अपनी स्याही लगी अंगुली दिखाई। उन्होंने कहा कि हमारी जीत पक्की है। हमें राज्य की जनता पर विश्वास है।
कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी ग्वालियर में मतदान करने पहुंचे। इसी दौरान ज्योतिरादित्य ने दावा किया कि शिवराज सिंह चौहान चाहे कुछ भी कहें, लेकिन उनके बोरिया-बिस्तर बंधने का वक़्त आ गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के सुनहरे भविष्य के लिए मैंने अपना मत डाल दिया है।
फोटो सौजन्य : टि्वटर