सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश चुनाव : वोटिंग को लेकर सामने आई बड़ी लापरवाही, मतदाता हुए परेशान...
- मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव, कई जगह EVM खराब होने से मतदाताओं की लंबी कतारें...
- मध्यप्रदेश की दस हाई प्रोफाइल सीट, यहां पर दिग्गजों में होगा 'महामुकाबला'
- मालवा-निमाड़ के चुनावी रण में दिग्गजों का सियासी भविष्य दांव पर
- कमलनाथ को भरोसा, 140 से अधिक सीटों पर जीतेगी कांग्रेस
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : दिग्विजय का आरोप, कांग्रेस के पक्ष के केंद्रों में हो रहीं ईवीएम खराब
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के पक्ष के कई मतदान केंद्रों में ईवीएम खराब होने की सूचनाएं आ रही हैं।
सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि कई ऐसे मतदान केंद्रों पर, जो कांग्रेस के पक्ष के हैं, वहां से ईवीएम ख़राब होने के समाचार आ रहे हैं।
उन्होंने अपने ट्वीट में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट्स से कहा है कि वे खराब मशीन के स्थान पर बदली जाने वाली मशीनों के नम्बर नोट कर लें और नई मशीन को वोटिंग शुरु होने के पहले 50-100 वोट डालकर चेक ज़रूर करें। मध्यप्रदेश में आज मतदान हो रहा है। सुबह से ही कई स्थानों से ईवीएम में खराबी की खबरें आ रही हैं।