सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश 1397 गुना बढ़ गई विधायक की संपत्ति, जानिए 10 करोड़पति विधायकों का बारे में
- भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने देर रात सराफा पहुंचकर लिया इंदौरी व्यंजनों का मजा (फोटो)
- वोटिंग से पहले फार्म हाउस के वायरल वीडियो ने बढ़ाई शिवराज सिंह की परेशानी...
- मध्यप्रदेश चुनाव : किसान, कर्जमाफी और संविदा कर्मचारी चुनाव में बने कांग्रेस के ट्रंप कार्ड!
- मोदी ने लगाई कांग्रेस को लताड़, लड़ने की ताकत नहीं तो मां को दे रहे हैं गाली
अभिनेत्री नगमा को देखकर बेकाबू हुए कांग्रेसी, मंच पर हुई हाथापाई
शिवपुरी। मध्यप्रदेश चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस नेता जमकर प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस का प्रचार करने के लिए अभिनेत्री नगमा शिवपुरी पहुंची थीं। नगमा को स्टेज पर देखकर कांग्रेस के कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और आपस में ही भिड़ गए।
शिवपुरी में कांग्रेस का प्रचार करने जब नगमा पहुंचीं तो उनसे मिलने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता स्टेज पर पहुंच गए। स्टेज पर ही कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। नगमा ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनकी कार्यकर्ताओं से भी बहस हो गई।
बाद में नगमा ने उनके हाथ से माइक छीनकर सभा को संबोधित किया। नगमा मध्य प्रदेश में स्टार प्रचारक के तौर पर कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं।