सम्बंधित जानकारी
- बेजुबानों पर काल बनकर टूटी लखनऊ हादसे की आग, इंसानों ने बचाईं बिल्लियां, कई डॉग्स का नहीं चल रहा पता
- कलेक्टर की चौखट पर बेबस बुजुर्ग, न्याय मांगने बिजनौर से एंबुलेंस में इंदौर आई 80 साल की फातिमा, दबंगों ने कर रखा है प्रापर्टी कब्जा
- इंदौर में किसान का अपहरण, वाट्सऐप पर मांगी फिरोती, 20 लाख लेकर छुडाने पहुंचा आधा गांव
- इंदौर के शिशु कुंज स्कूल के 35 बच्चे बीमार, लंच के बाद पेट दर्द और उल्टी से मचा हड़कंप, परिजनों का स्कूल में हंगामा
- इंदौर में MCA स्टूडेंट ने लगाई फांसी, सहेलियों ने बताया क्यों थी परेशान, एक साल से कर रही थी परीक्षा की तैयारी
इंदौर में ‘ऑपरेशन कोचिंग’, 10 कोचिंग सेंटर सील, भवन भी शामिल, लखनऊ आग कांड के बाद जागा प्रशासन
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद अब इंदौर में कोचिंग सेंटर्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। मंगलवार को शहर की करीब 10 कोचिंग सेंटर और भवन सील किए गए। बता दें कि लखनऊ हादसे में 15 लोगों की मौत हुई थी। इनमें मध्य प्रदेश के अनूपपुर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर जयनील चक्रवर्ती (26) भी शामिल थे।
इंदौर प्रशासन, नगर निगम और फायर डिपार्टमेंट की टीम ने कई कोचिंग सेंटर्स पर छापेमारी की। जांच में गीता भवन स्थित केटेलाइजर कोचिंग सेंटर में गंभीर सुरक्षा खामियां मिलीं। बिल्डिंग का इमरजेंसी एग्जिट बंद था।
इसके साथ ही केटेलाइजर कोचिंग संस्थान, नुकलियम कोचिंग संस्थान, रामानुजन कोचिंग संस्थान, आयाम कोचिंग संस्थान, मक्खन वाला होटल और इकरथ कोचिंग संस्थान को सील कर दिया गया है। इमरजेंसी एग्जिट बंद होने से बड़ी संख्या में छात्रों के फंसने की आशंका थी।
संयुक्त टीम ने कोचिंग सेंटर्स के साथ शहर के प्रमुख व्यावसायिक परिसरों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वेदा बिजनेस पार्क, अपोलो एवेन्यू, अपोलो आर्केड और भंवरकुआं क्षेत्र के कई व्यावसायिक भवनों की फायर सेफ्टी व्यवस्था जांची गई।
जांच में पाया गया कि कई भवनों में फायर सिस्टम खराब थे। रूल्स मुताबिक उपलब्ध नहीं थे। कुछ जगहों पर फायर सेफ्टी सिस्टम का नियमित रखरखाव भी नहीं किया जा रहा था। प्रशासन ने भवन संचालकों को नोटिस जारी किए हैं।
निरीक्षण के दौरान कई बहुमंजिला इमारतों में इमरजेंसी एग्जिट बंद पाए गए। आग या अन्य आपदा की स्थिति में ऐसे रास्तों का खुला और सुरक्षित होना अनिवार्य है। इमरजेंसी गेट बंद होने से लोगों की सुरक्षित निकासी प्रभावित हो सकती है, जिससे बड़ा खतरा है।
एसडीएम घनश्याम धनगर के नेतृत्व में भंवरकुआं और गीता भवन क्षेत्र में ऑपरेशन कोचिंग सेंटर चलाया गया। धनगर के अनुसार, अब तक 10 भवन अस्थायी रूप से सील किए जा चुके हैं। जांच जारी रहेगी।
एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि जिन भवनों में कोचिंग संस्थानों के साथ अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं और वहां अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, उन पर भी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कुछ रेस्टोरेंट, म्यूजियम और अन्य कार्यालय भी सील किए गए हैं।
प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से शहर में ऑपरेशन कोचिंग अभियान चलाया जा रहा है।
Edited By: Naveen R Rangiyal