सम्बंधित जानकारी
- राहुल गांधी के 'कन्फ्यूजन' से कांग्रेस बैकफुट पर, शिवराज के बेटे ने किया मुकदमा
- मध्यप्रदेश दौरे में राहुल गांधी हुए 'कन्फ्यूज', शिवराज पुत्र पर पहले लगाए आरोप, फिर बोले...
- राहुल गांधी का आरोप, आलोक वर्मा को इसलिए हटाया गया, क्योंकि वे राफेल सौदे की जांच शुरू करने जा रहे थे
- राहुल गांधी 'Temple Run’ से जीतना चाहते हैं मप्र का 'रण'
- नेपानगर में सत्ता का बंटवारा कांग्रेस-भाजपा के बीच रहा
व्यापम के आरोपी को राहुल ने कांग्रेस में कराया शामिल, भाजपा ने कसा तंज
भोपाल। व्यापम को लेकर जहां कांग्रेस विधानसभा चुनाव भाजपा पर हमलावर हो रही है, वहीं कांग्रेस ने एक चौंकाने वाले फैसले में व्यापम के आरोपी गुलाब सिंह किरार के पार्टी में शामिल कर लिया है। इंदौर में राहुल गांधी के सामने गुलाब सिंह किरार कांग्रेस में शामिल हुए।
गुलाब सिंह किरार व्यापम घोटाले में प्री पीजी 2011 में आरोपी थे। गुलाब सिंह किरार पर अपने बेटे शक्ति प्रताप सिंह को एडमिशन दिलाने के लिए पूरे केस में मुख्य आरोपी जगदीश सागर को पैसे देने का आरोप है। गुलाब सिंह किरार पर ग्वालियर के झांसी रोड थाने में मामला दर्ज था, वहीं केस होने के बाद गुलाब सिंह किरार लंबे समय तक फरार रहे थे।
मध्यप्रदेश की सियासत में गुलाब सिंह किरार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का करीबी माना जाता था। गुलाब सिंह किरार की सत्ता में हनक इतनी थी कि मुख्यमंत्री शिवराज ने गुलाब सिंह किरार को पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया था। गुलाब सिंह किरार के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा ने हमला बोला है।
व्यापम मामले में व्हिसल ब्लोअर आशीष चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस एक ओर तो व्यापम पर हल्ला मचा रही है, तो दूसरी ओर व्यापम के आरोपी को पार्टी में शामिल कर रही है, वहीं गुलाब सिंह किरार ने कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि बीजेपी में घुटन हो रही थी, वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीतिक षड्यंत्र बताया है।