सम्बंधित जानकारी
- अब प्रमोशन में रिजर्वेशन पर फंसी शिवराज सरकार, सपाक्स और अजाक्स ने सरकार पर बनाया दबाव
- अजाक्स ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया अपनी जीत, कहा तुरंत आदेश जारी करे सरकार
- भाजपा का कार्यकर्ता महाकुंभ 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड' में शामिल
- कार्यकर्ता महाकुंभ में बोले मोदी-कहा जितना कीचड़ उछालोगे उतना कमल खिलेगा
- मोदी का बड़ा हमला, भारत के बाहर गठबंधन ढूंढ रही है कांग्रेस
कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के रोड शो में फायरिंग, समर्थकों में मची अफरातफरी
सागर। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के रोड शो के दौरान उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक व्यक्ति ने बंदूक से फायर कर दिए। दरअसल, यह फायरिंग कमलनाथ के ही एक समर्थक के गनमैन ने किए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता अखिलेश केसरवानी के भूपतसिंह नामक निजी गार्ड ने सागर के गुजराती बाजार में 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से एक के बाद एक चार हवाई फायर कर दिए। गोलियों का आवाज आते ही रोड शो में शामिल लोगों में अफरातफरी मच गई।
पुलिस ने जब भूपत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि अखिलेश केसरवानी उर्फ मोनी भैया के कहने पर ही कमलनाथ के स्वागत में हवाई फायरिंग फायरिंग की थी। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।