सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश में 15000 से अधिक गैर जमानती वारंट तामील
- वाह री आचार संहिता, महाराणा प्रताप का चित्र भी पुतवा दिया
- सागर में नेताओं ने डांसर पर उड़ाए पैसे, वीडियो हुआ वायरल
- मध्यप्रदेश : जयस ने कांग्रेस को गठबंधन के लिए पेश किया फॉर्मूला, राहुल गांधी करेंगे फैसला
- वायरल वीडियो पर राऊ के विधायक जीतू पटवारी की सफाई
मध्यप्रदेश के सियासी मैदान में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की एंट्री
भोपाल। एसटी/एससी कानून मे संशोधन के विरोध के जरिए अपनी सियासी जमीन तैयार करने वाले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की पार्टी मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
देवकीनंदन ठाकुर ने अखंड भारत मिशन संगठन की स्थापना की है जिसके भोपाल के कार्यलय का आज उद्घाटन हुआ है। इस मौके पर मिशन के सचिव और देवकीनंदन के छोटे भाई विजय शर्मा ने मिशन की आगामी रणनीति को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि 29 अक्टूबर को देवकीनंदन भोपाल आएंगे इस दौरान वह पार्टी के नाम का ऐलान करेंगे और पार्टी का एजेंडा बताएंगे।
विजय शर्मा ने बताया कि देवकीनंदन ठाकुर चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे साथ दलित भी काफी संख्या में जुड़े हुए हैं जो वक्त आने पर हमारे साथ नजर आएंगे। हम समाज को तोड़ने नहीं जोड़ने आए हैं। देवकी नंदन ठाकुर को एससी एसटी एक्ट में विरोध में रैली निकालने पर आगरा में हिरासत में लिया गया था।