1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. 15000 non bailable warrent in madhya pradesh

मध्यप्रदेश में 15000 से अधिक गैर जमानती वारंट तामील

non bailable warrent
भोपाल। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मध्यप्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के तहत अब तक कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए 15 हजार 390 गैर जमानती वारंट तामील कराए गए हैं। 1514 अवैध हथियार जब्त किए हैं और 2 लाख 9 हजार 19 शस्त्र थानों में जमा कराए गए हैं। 40 हजार 613 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। 
 
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्हीएल कान्ताराव ने बताया इसके अलावा सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 13 लाख 19 हजार 169 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जिनमें से 12 लाख 76 हजार 674 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 10 लाख 49 हजार 572 प्रकरण पंजीबद्ध कर 10 लाख 24 हजार 925 प्रकरणों में कार्रवाई की गई।
 
निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 2 लाख 69 हजार 597 प्रकरण पंजीबद्ध कर 2 लाख 51 हजार 749 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। वहीं वाहनों के दुरुपयोग पर 6 हजार 202 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। 
 
अगला लेख
पुलिस ने बिटकॉइन स्टार्ट-अप के सह-संस्थापक को किया गिरफ्तार