सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश में मालवा की सीटों के नतीजों ने वेबदुनिया की खबर पर लगाई मोहर
- नवजोत सिंह सिद्धू ने तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली जीत का श्रेय राहुल गांधी को दिया
- मध्यप्रदेश और राजस्थान में सही साबित हुआ सट्टा बाजार, छ्त्तीसगढ़ में फेल
- राजस्थान में यहां होगा मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह
- क्या राहुल गांधी चुनाव जीतते ही किसानों की कर्जमाफी के वादे से पलट गए...जानिए वायरल वीडियो का सच..
'अजय' की पराजय पर निकले अरुण के आंसू (वीडियो)
भोपाल। सियासी उठापटक के बीच यहां एक अजीब दृश्य देखने में आया जब कांग्रेस नेता अजय सिंह से मिलने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के आंसू निकल आए। भावुक हुए अरुण यादव को अजय सिंह और आसपास के लोगों ने सांत्वना दी।
दरअसल भोपाल में अजय सिंह से अरुण यादव जब मिले तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। सत्ता के गलियारों में यह भी चर्चा रही कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है और दोनों दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। लोग यह कयास लगाने लगे कि ये आंसू खुद की हार के थे या फिर सूबे में बन रही कांग्रेस की सरकार पर खुशी के आंसू।
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को अपनी परंपरागत सीट चुरहट से पराजय मिली, वहीं दूसरी ओर अरुण यादव बुधनी में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से हार गए।
सियासी गलियारों में यह भी खबरें सामने आई कि कई विधायकों ने अजय सिंह को अपनी सीट छोड़ने की भी पेशकश की। अब राजनीतिक पंडित यह विश्लेषण करने में लगे हैं कि इन दिग्गजों को कांग्रेस सरकार में कौनसा पद मिलता है।