सम्बंधित जानकारी
- iQOO Neo 7 Pro : लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC के साथ आएगा सस्ता स्मार्टफोन
- Realme 11 Pro+ : 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी की धमाकेदार सेल, फीचर्स देखकर टूट पड़े ग्राहक
- Infinix Note 30 VIP : 12GB रैम, 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ धमाकेदार फीचर्स, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
- Samsung Galaxy F54 5G : Samsung ने लॉन्च किया 108MP कैमरे वाला 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और जबरदस्त फीचर्स
- iPhone 15 को लेकर बड़ी खबर, क्या Apple करने जा रहा है बड़ा बदलाव
OnePlus बाजार में मचाने जा रहा है तहलका, ला रहा है first folding स्मार्टफोन
V Fold renders : OnePlus जल्द ही फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर धमाका करने जा रहा है। V Fold के जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है। मीडिया खबरों के मुताबिक फोल्डेबल डिवाइस इस साल अगस्त के अंत तक लॉन्च हो सकता है। इसके फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। खबरों के मुताबिक फोन में 8-इंच QHD+ (2560 x 1440 पिक्सल) OLED इनर प्राइमरी डिस्प्ले और 6.5-इंच FHD+ (2400 x 1080 पिक्सल) आउटर स्क्रीन हो सकती है।
इसके क्वालकॉम के सबसे तेज Snapdragon 8 Gen 2 SoC और ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट से लैस होने की अफवाह है। एक नया लीक आने वाले बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडर दिखाता है।
तीन रियर कैमरा लेंसों में से एक पेरिस्कोप लेंस होने की उम्मीद है, जो Samsung Galaxy S23 Ultra की तरह हाई-क्वालिटी, लॉन्ग ऑप्टिकल जूम फीचर से लैस हो सकता है। बैक पैनल के ऊपरी बाएं कोने पर एक एलईडी फ्लैश पैनल देखा जा सकता है।
वनप्लस का फोल्डेबल फोन काफी हद तक Samsung Galaxy Z Fold के समान लग रहा है, जो कि किताब की तरह मुड़ने वाले डिजाइन के साथ आता है।
फोन के कवर डिस्प्ले पर बीचोबीच पंच-होल कटआउट देखने को मिलता है, जो कि सेल्फी कैमरे के लिए दिया गया है। हालांकि, अनफोल्ड करने पर सेल्फी कैमरा टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित मिलेगा।
दोनों ही डिस्प्ले के किनारों पर पतले बेजल्स दिए गए हैं, जिससे यूजर्स को बड़ा डिस्प्ले एक्सपीरियंस प्रोवाइड किया जाएगा। स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। Edited By : Sudhir Sharma
