सम्बंधित जानकारी
- Samsung Galaxy F54 5G : Samsung ने लॉन्च किया 108MP कैमरे वाला 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और जबरदस्त फीचर्स
- iPhone 15 को लेकर बड़ी खबर, क्या Apple करने जा रहा है बड़ा बदलाव
- Realme C53 : 5000mAh बैटरी और 50 MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ रियलमी का धांसू स्मार्टफोन
- Redmi Note 12T Pro 5G लॉन्च, इतनी कम कीमत में 64MP कैमरा और 5080mAh बैटरी
- motorola edge 40 : आ गया दुनिया का सबसे पतला 5G फोन, बिना तार के होगा चार्ज, कीमत भी बेहद कम
Infinix Note 30 VIP : 12GB रैम, 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ धमाकेदार फीचर्स, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
Infinix Note 30 VIP
कितनी है कीमत : Infinix Note 30 VIP की कीमत ग्लोबल मार्केट्स में 299 डॉलर (लगभग 24,700 रुपए) है। Infinix Note 30 VIP एक 5जी स्मार्टफोन है। इसमें 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है।
इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह फोन 900nits की पीक ब्राइटनैस के साथ आता है। Infinix Note 30 VIP में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8050 प्रोसेसर लगाया गया है। 12 जीबी रैम है और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
दमदार बैटरी : स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 68 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 50W की वायरलैस चार्जिंग भी दी गई है। स्मार्टफोन में 5जी, डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस/ग्लोनास, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी का सपोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
कैसा है कैमरा : स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है। साथ में 2 एमपी का मैक्रो और 2 एमपी का ही पोर्ट्रेट सेंसर भी है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। Infinix Note 30 VIP को जेबीएल-ट्यून्ड डुअल स्पीकर से सजाया गया है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी है। Edited By : Sudhir Sharma
