सम्बंधित जानकारी
- Realme C53 : 5000mAh बैटरी और 50 MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ रियलमी का धांसू स्मार्टफोन
- Redmi Note 12T Pro 5G लॉन्च, इतनी कम कीमत में 64MP कैमरा और 5080mAh बैटरी
- motorola edge 40 : आ गया दुनिया का सबसे पतला 5G फोन, बिना तार के होगा चार्ज, कीमत भी बेहद कम
- OPPO F23 5G : ओप्पो के सस्ते स्मार्टफोन की इंट्री, 64MP ट्रिपल कैमरे के साथ धांसू बैटरी, मिल रहे हैं कई ऑफर्स
- Samsung Galaxy S23 FE 5G : 50MP कैमरा, 4500mAh बैटरी, लॉन्च से पहले ही लीक हुए फीचर्स, जानिए क्या हो सकती है कीमत
iPhone 15 को लेकर बड़ी खबर, क्या Apple करने जा रहा है बड़ा बदलाव
Apple के iPhone 15 को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इसके फीचर्स को लेकर भी कई जानकारियां सामने आ रही हैं। ट्विटर पर @Tech_Reve द्वारा हाल ही में एक लीक ने आगामी iPhone 15 प्रो मैक्स के बारे में बताया गया है। इसके फीचर्स को लेकर भी कुछ जानकारियां सामने आई हैं।
पिछली लीक्स में दावे किए गए थे कि फोन का डिजाइन बिलकुल बदला हुआ होगा, लेकिन इस लीक में बताया गया है iPhone 15 प्रो मैक्स के डिजाइन में iPhone 14 Pro Max के समान मुख्य कैमरा और डिस्प्ले तकनीक होगी। यानी डिस्प्ले और कैमरा तकनीक में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
आने वाले आईफोन में टेलीफोटो कैमरा हो सकता है, जिसकी चर्चाएं सबसे ज्यादा हो रही हैं। यह कैमरा डिवाइस की ज़ूम क्षमताओं को बढ़ाते हुए 6x ऑप्टिकल आवर्धन प्रदान करने का अनुमान है।
लीक्स के मुताबिक 15 प्रो मैक्स में USB टाइप-सी पोर्ट शामिल होगा। लीक से यह भी पता चलता है कि डिवाइस 8GB LPDDR5 रैम से लैस होगा, जो इसके समग्र प्रदर्शन को और बेहतर करेगा।
iPhone 15 Pro Max वर्तमान पीढ़ी में पाई जाने वाली M12 OLED पैनल तकनीक का उपयोग करना जारी रखेगा। फोन का डिस्प्ले थोड़ा अलग हो सकता है। लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 14 Pro Max की 160.7mm की तुलना में 159.8mm की थोड़ी कम ऊंचाई और 77.6mm की बजाय 76.7mm की संकरी चौड़ाई हो सकती है। Edited By : Sudhir Sharma
