सम्बंधित जानकारी
- बच्चा नहीं बन पा रहा है class monitor तो सिखाएं ये बातें
- बच्चा स्कूल के लिए सुबह उठने में करता है आलस, इन टिप्स को करें फॉलो
- प्रेगनेंसी में स्ट्रेस के कारण बच्चे पर पड़ते हैं ये नकारात्मक प्रभाव
- फर्स्ट टाइम बच्चा जा रहा है स्कूल ट्रिप पर? इन बातों का रखें ध्यान
- कहीं आपका बच्चा स्कूल में कोई परेशानी का सामना तो नहीं कर रहा? इन 5 संकेतों से जानें
बच्चों के कान छिदवाने से पहले जान लें ये बातें
what to do before piercing baby ears
बच्चे के कान छिदवाने की सही उम्र
अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिशियन के अनुसार बच्चे के कान कम से कम दो साल के होने के बाद ही छिदवाने चाहिए। कई वैज्ञानिक कारणों से कान छिदवाने की ये उम्र सही होती है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है कि इस उम्र तक बच्चे कान में होने वाली समस्या को बता सकते हैं। इसके साथ ही दो साल बाद बच्चे के कान में एलर्जी का खतरा कम रहता है। हालांकि बच्चे की स्किन अभी भी सॉफ्ट होती है लेकिन पहले की तरह नाजुक भी होती है। इस समय तक बच्चे को सारे वैक्सीन भी लग चुके होते हैं।
छोटी उम्र में होता है खतरा
एक्सपर्ट का मानना है कि छोटी उम्र में कान छिदवाने बच्चे के लिए खतरनाक होता है। नवजात शिशु के कान छिदवाने से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इसके साथ ही नवजात शिशु का इम्युनिटी लेवल बहुत कम होता है जिससे वो इन्फेक्शन से लड़ नहीं सकता है। इस उम्र में बच्चा कान में होनी वाली परेशानी को भी नहीं बता सकते है। इसलिए आप 2 साल बाद ही अपने बच्चे के कान छिदवाएं।
इन बातों का रखें ध्यान
बच्चों का कान छिदवाते समय आपको इन बातों का ज़रूर ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं इन खास बातों के बारे में..
- कान छिदवाने का सही समय अक्टूबर से नवंबर के बीच का होता है। इस मौसम में कान में इन्फेक्शन होने का खतरा कम होता है।
- कान छिदवाने से पहले आची नम्बिंग क्रीम का इस्तेमाल करें जिससे बच्चे को दर्द कम हो और स्किन थोड़ी देर के लिए सुन्न हो जाए।
- कान को सुन्न करने के लिए आप बर्फ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। साथ ही कान छिदने के बाद आप बर्फ की सिकाई करें।
- बच्चों को बार-बार एयर पिएर्सिंग वाली जगह को छूने से माना करें, इससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
- कान छेदने वाले इयररिंग्स कम से कम 6 हफ्ते तक कान में रहने दें फिर उसके बाद ही कोई दूसरी ईयररिंग पहनाएं।
- कान के छेद को पानी से बचाएं।
