सम्बंधित जानकारी
- फर्स्ट टाइम बच्चा जा रहा है स्कूल ट्रिप पर? इन बातों का रखें ध्यान
- कहीं आपका बच्चा स्कूल में कोई परेशानी का सामना तो नहीं कर रहा? इन 5 संकेतों से जानें
- बच्चों का नहीं लगता है पढ़ाई में मन? इन टिप्स को करें फॉलो
- National Safe Motherhood Day : सुरक्षित मातृत्व दिवस क्यों मनाते हैं?
- बच्चों की हाइट नहीं बढ़ रही है, तो डेली रूटीन में शामिल करें ये आदतें
प्रेगनेंसी में स्ट्रेस के कारण बच्चे पर पड़ते हैं ये नकारात्मक प्रभाव
pregnancy stress effects on baby
बच्चे पर होते हैं ये नकारात्मक प्रभाव
एक्सपर्ट्स के अनुसार प्रेगनेंसी में स्ट्रेस के कारण बच्चे की मेंटल हेल्थ पर नेगेटिव प्रभाव पड़ता है। साथ ही उसके व्यवहार में भी बदलाव आता है। ज्यादा स्ट्रेस के कारण बच्चे को पढ़ने-लिखने, निर्णय लेने जैसी कई समस्या होती हैं। साथ ही बच्चा दूसरे बच्चों के साथ ठीक से घुल-मिल नहीं पाता है। स्ट्रेस के कारण बच्चे को रिलेशनशिप बनाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं बच्चे का व्यवहार स्ट्रेस के कारण कैसे प्रभावित होता है..
- जन्म के बाद बच्चा अधिक गुस्सैल बनता है।
- बच्चे में मूड स्विंग और मूड डिसऑर्डर की समस्या अधिक होती है।
- गुस्सैल के कारण बच्चा मार-पीट करने वाला भी बन सकता है।
- छोटी-छोटी बात पर रोना या अधिक ज़िद करना भी बच्चे में हो सकता है।
प्रेगनेंसी के दौरान ऐसे करें स्ट्रेस को मैनेज
आप अपनी लाइफस्टाइल में भी इन आसान टिप्स की मदद से स्ट्रेस को मैनेज कर सकते हैं। इन कुछ आदतों के कारण आप स्ट्रेस को काफी हद तक कम कर सकती हैं...
- योग करने से आप स्ट्रेस को काफी हद तक मैनेज कर सकती हैं। किसी के गाइडेंस से ही योग करें। साथ ही प्रेगनेंसी वाले ही योग करना आपके के लिए बेहतर है। अपनी बॉडी पर ज्यादा जोर न दें।
- फैमिली सपोर्ट की मदद से भी आप स्ट्रेस को मैनेज कर सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों से स्ट्रेस के बारे में बात करें और उनसे गाइडेंस लें। फैमिली सपोर्ट के कारण भी आपको स्ट्रेस से राहत मिल सकती है।
- अगर आप वर्किंग वुमन हैं तो आपको ज्यादा स्ट्रेस या थकान वाले काम नहीं करना चाहिए। साथ ही घर पर भी आप आराम करें या आसान काम को ही चुनें।
- सिर पर मसाज या चम्पी करने से भी आपको काफी राहत मिलेगी। आप हलके गर्म तेल से अपने सिर की अच्छे से मसाज करें। ऐसा करने से आपका माइंड रिलैक्स होगा और स्ट्रेस की समस्या कम होगी।
