सम्बंधित जानकारी
- कहीं आपका बच्चा स्कूल में कोई परेशानी का सामना तो नहीं कर रहा? इन 5 संकेतों से जानें
- बच्चों का नहीं लगता है पढ़ाई में मन? इन टिप्स को करें फॉलो
- बच्चों की हाइट नहीं बढ़ रही है, तो डेली रूटीन में शामिल करें ये आदतें
- अपने बच्चों के फ़ोन एडिक्शन के कहीं आप तो नहीं हैं ज़िम्मेदार
- बच्चों को गलती से भी न कहें ये बातें, दिमागी सेहत पर पड़ता है असर
फर्स्ट टाइम बच्चा जा रहा है स्कूल ट्रिप पर? इन बातों का रखें ध्यान
parent tips for toddlers
1. स्कूल से लें सभी जानकारी: बच्चे को स्कूल ट्रिप की परमिशन देने से पहले आप खुद स्कूल से पूरी तरह की जानकारी लें। कितने बच्चे ट्रिप पर जाएंगे, कितने टीचर शामिल होंगे, कितने दिन का ट्रिप होगा, ट्रिप के लिए कौनसे वाहन का इस्तेमाल किया जाएगा, आदि जैसी ज़रूरी जानकरी आपको लेनी चाहिए। साथ ही ट्रिप के दौरान आप किसे कांटेक्ट कर सकते हैं, किसी टीचर या स्कूल का नंबर अपने फोन में सेव कर लें। साथ ही बच्चे की पूरी तरह से सेफ्टी देखें और फिर ट्रिप के लिए परमिशन दें।
2. बच्चों को हेल्थ टिप्स दें: स्कूल ट्रिप के लिए बच्चों को हेल्थ टिप्स देना बहुत ज़रूरी है। उनकी पैकिंग में हैंड सैनिटाइजर और वेट वाइप को ज़रूर शामिल करें। साथ ही अगर बच्चे को बस में कोई परेशानी होती है तो उसे डॉक्टर से पूछ कर दवाई रख सकते हैं। बच्चे के स्वास्थ की परेशानी टीचर से भी शेयर करें। सबसे ज़रूरी है बच्चे के बैग में फर्स्ट ऐड किट रखें और उनका इस्तेमाल बताएं।
3. अजनबी से बात न करने की सलाह: बच्चों को अजनबी से बात न करने की सलाह ज़रूर देनी चाहिए। छोटे बच्चे काफी मासूम होते हैं इसलिए वो किसी भी बड़े की बात में आसानी से आ जाते हैं। एक अजनबी कैसे बच्चे को बातों में भेला सकता है आपको ये सब अपने बच्चे को सिखाना है। साथ ही गुड टच और बेड टच भी अपने बच्चे को ज़रूर सिखाएं।
4. ग्रुप न छोड़ने की सलाह: बच्चों का मन चंचल होता है इसलिए बच्चे कई बार ग्रुप से अलग मस्ती करने लगते हैं। अपने बच्चे को ग्रुप न छोड़ने की सलाह दें। उन्हें बताएं की ग्रुप में रहने से क्या फायदे होंगे और ग्रुप छोड़ने पर क्या हो सकता है। हमेशा उन्हें बताएं की अनजान जगह पर अपने ग्रुप के साथ रहना ज़रूरी है। साथ ही अपनी टीचर की ही सुनें।
5. टीचर की परमिशन की सलाह: कई बार स्कूल ट्रिप में बच्चे अपने ग्रुप के साथ ही कहीं अनजान जगह घूमने चले जाते हैं। ऐसे में अपने बच्चे को हमेशा टीचर की परमिशन लेने की सलाह दें। उन्हें बताएं कि टीचर की परमिशन लेना कितना ज़रूरी है। साथ ही उन्हें सावधान करें कि आप टीचर के पुरे टाइम कांटेक्ट में रहेंगे।
