शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. चाइल्ड केयर
  4. childcare
Written By WD Feature Desk
Last Updated : बुधवार, 26 जून 2024 (12:21 IST)

क्या आपके भी बच्चे भूख लगने पर चिप्स और चॉकलेट खाना पसंद करते हैं! जानिए क्या हो सकते हैं कारण

बच्चों को हेल्दी डाइट देने के लिए ये उपाय आजमाएं

childcare
childcare

कई पैरेंट्स अक्सर अपने बच्चों के खाने-पीने में नखरे की वजह से काफ़ी परेशान होते हैं। कुछ बच्चे भूख लगने पर हेल्दी खाना खाने के बजाय चिप्स और चॉकलेट, केक और पेस्ट्री खाने की जिद करते हैं। हेल्दी और संतुलित डाइट कई जगह डिब्बाबंद स्नेक खाने की यह समस्या बहुत आम है।

कई बार बच्चे बिलकुल कम खाना खाते हैं या फिर नहीं खाते हैं। वहीं, कुछ बच्चे भूख लगने पर भी चिप्स और चॉकलेट, केक और पेस्ट्री आदि खाते हैं। हालांकि, बच्चों में यह समस्या आम होती है। भूख लगने पर वे अपने पसंदीदा फूड्स खाते हैं, इससे उन्हें संतुष्टि तो मिलती है लेकिन शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिलते हैं। आज इस आलेख में हम आपको बता रहे हैं कि बच्चों में कितनी आम है ये समस्या और माता-पिता कैसे अपने बच्चों को हेल्दी डाइट के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।ALSO READ: क्या आपके बेबी को भी कम भूख लगती है? ये सामान्य है या है समस्या का संकेत?

बच्चों में कितनी आम है ये समस्या
बच्चों की यह समस्या दरअसल मेडिकल साइंस की भाषा में सेलेक्टिव लॉस ऑफ डिसऑर्डर कहलाती है। इस स्थिति में बच्चों को भूख तो लगती है, लेकिन यह भूख उनकी पसंद की होती है। जिसमें वे चॉकलेट, चिप्स आदि जैसी चीजें खाना पसंद करते हैं और सॉलिड फूड्स खाने में उनकी रुचि कम हो जाती है। इसी वजह से वे संतुलित आहार नहीं लेते।

बच्चों में भूख नहीं लगने के कारण
बच्चों में भूख नहीं लगने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
  • पेट में कीड़े होने से बच्चों में भूख नहीं लगने की समस्या हो सकती है।
  • अगर बच्चों का विकास धीमी गति से होता है तो भी यह समस्या हो सकती है।
  • कई बार बीमार पड़ने पर भी बच्चें में भूख की कमी हो सकती है।
  • बच्चों में डिप्रेशन या फिर एंग्जाइटी होने पर भी ऐसी समस्या हो सकती है।
 
सेलेक्टिव लॉस ऑफ एपिटाइट से बचने के तरीके
  • इससे बचने के लिए आपको बच्चों को किसी सॉलिड फूड को पीसकर नहीं देना है।
  • खाना खाने से कम से कम 1। 5 घंटे पहले बच्चों को चीनी वाले स्नैक्स न दें।
  • खाना खिलाने के दौरान बच्चों को मोबाइल न दें।
  • बच्चों को जबरदस्ती खाना खिलाने की कोशिश न करें।
  • बच्चों को हेल्दी मील खिलाने के साथ ही खुद भी हेल्दी मील लें।
  • बच्चों को हेल्दी खाने में मिलने वाले पोषक तत्वों के बारे में समझाएं।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।