सम्बंधित जानकारी
- चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर तेज होगी जंग
- Tripura elections : त्रिपुरा में 11 बजे तक 32.12 प्रतिशत मतदान (Live Updates)
- त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: वोटिंग को लेकर दिखा उत्साह, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- Nikki Haley: कौन हैं निक्की हेली, 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए पेश किया है दावा
- राकांपा ने पूछा, क्या BJP के लिए प्रचार कर रही है BMC
श्रीमती सरिता द्विवेदी बनीं नरीमन पॉइंट सोसाइटी की अध्यक्ष
इंदौर। शहर की सबसे बड़ी और पॉश कॉलोनी नरीमन पॉइंट रहवासी रखरखाव सहकारी सोसाइटी के चुनाव संपन्न होने के बाद महिला प्रत्याशी सरिता संतोष द्विवेदी का निर्विरोध रूप से अध्यक्ष पद के लिए चयन किया गया। वहीं, अन्य सहकारी सोसाइटियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधि के लिए अनिरुद्ध केशव जोशी का नाम निर्विरोध चयन किया गया।
उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में महेंद्र रामदयाल सिंह खींची एवं दीपक जगदीश वोहरा विजयी हुए। जबकि संचालक मंडल में अंजना सक्सेना, कमलेश शर्मा, शिवल तिवारी, मनोज वर्गीस, आशीष सिंह परिहार, मनीष भार्गव, दीपेंद्र रावत को स्थान मिला। उल्लेखनीय है कि 668 फ्लैट की सोसाइटी में करीब दो हजार लोग निवास करते हैं। नए संचालक मंडल को क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी और मिलजुलकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की।
