सम्बंधित जानकारी
- MP के दतिया में बस पलटने से 28 पुलिसकर्मी घायल
- महाकाल में फिर मारपीट, गर्भवती पत्नी को धक्का लगने की बात पर विवाद, चले लात घूंसे
- बलात्कार की शिकायत के बाद डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार
- क्षिप्रा में गंदगी की खबर के बाद CM मोहन यादव ने लगाई डुबकी, आचमन भी किया
- उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज
शहडोल में रेत माफिया का आतंक, ट्रैक्टर से कुचलकर ली ASI की जान
shahdol news in hindi : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में अवैध खनन के जरिए निकाली गई रेत की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक को कुचल दिया। हादसे में पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। ALSO READ: MP के दतिया में बस पलटने से 28 पुलिसकर्मी घायल
पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बडोली गांव में शनिवार एवं रविवार की मध्यरात्रि को हुई। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
हादसा उस समय हुआ जब ब्यौहारी थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र बागरी अपने 2 सहकर्मियों के साथ किसी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपनी ओर आते देखा और उसे रोकने की कोशिश की।VIDEO | A cop was run over by sand mafia's tractor in MP's Shahdol. Here's what ADGP DC Sagar said informing about the incident.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 5, 2024
"The incident is heart-wrenching. ASI Mahendra Bagri and two associates were travelling over warrant cases. They saw a reckless vehicle coming from… pic.twitter.com/LnIoho5m72
बागरी और अन्य पुलिसकर्मियों ने चालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुका और वाहन एएसआई के ऊपर चढ़ गया। इस घटना के बाद चालक वाहन से कूदकर भाग गया और तेज रफ्तार से चल रहा वाहन एक पुलिया से टकराकर पलट गया।
कुमार प्रतीक ने बताया कि चालक राज रावत और उसके साथ वाहन पर बैठे आशुतोष सिंह को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन मालिक सुरेंद्र सिंह फरार है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और खनन अधिनियम के प्रावधानों के तहत हत्या और अवैध रेत खनन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
शहडोल मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी सी सागर ने संवाददाताओं से कहा कि सुरेंद्र सिंह के बारे में जानकारी मुहैया कराने वाले को 30,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है।
इससे पहले, पिछले साल नवंबर में भी शहडोल जिले के गोपालपुर क्षेत्र में सोन नदी से अवैध खनन के जरिए निकाली गई रेत की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्थानीय राजस्व विभाग के एक अधिकारी को कुचल दिया था।
Edited by : Nrapendra Gupta
