सम्बंधित जानकारी
- क्षिप्रा में गंदगी की खबर के बाद CM मोहन यादव ने लगाई डुबकी, आचमन भी किया
- उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज
- भोपाल में निजी स्कूल में 8 साल की मासूम के साथ रेप, स्कूल संचालक पर आरोप
- MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज
- मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 4 दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल
बलात्कार की शिकायत के बाद डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार
बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराड़ी को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। डिप्टी कलेक्टर खराड़ी को शुक्रवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आगे की जांच जारी है।
एक अधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग की एक महिला कर्मचारी ने 29 अप्रैल को शिकायत की थी कि 2016 में बड़वानी के तत्कालीन सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) के तौर पर तैनात अभय सिंह खराड़ी ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया।
बड़वानी की महिला थाना प्रभारी अलका मोनिया ने बताया कि शिकायत के बाद खराड़ी को गुरुवार रात को भोपाल से गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी के अनुसार महिला कर्मचारी ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी खराड़ी ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। डिप्टी कलेक्टर वर्तमान में उज्जैन में तैनात थे। (भाषा)
