1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. चंद्र ग्रहण
  4. chandra-grahan-bharat-me-kahan-dikhega-sutak kaal-3-march-2026
Written By WD Feature Desk
Last Updated : सोमवार, 2 मार्च 2026 (14:35 IST)

Lunar Eclipse 2026: चंद्र ग्रहण भारत में कहां और कब नजर आएगा, सूतक काल सहित संपूर्ण लिस्ट

Khagras chandra grahan 2026
Total Lunar Eclipse: 3 मार्च 2026 को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण होली धुलेंडी पर लगने जा रहा है। यह खगोलीय घटना भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगी, इसलिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व बढ़ गया है। इस ग्रहण के दौरान ब्लड मून नजर आएगा और इसे ग्रस्तोदय चंद्र ग्रहण भी कहा जा रहा है। चंद्र ग्रहण को नंगी आँखों से देखना पूरी तरह सुरक्षित है। चलिए जानते हैं इसके बारे में संपूर्ण जानकारी।
 

चंद्र ग्रहण क्या है?

जब सूर्य और धरती के बीच में चंद्रमा आ जाता है। अर्थात तीनों एक सीध में आ जाते हैं तो धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस छाया से चंद्र ढक जाता है। यही चंद्र ग्रहण है। इस बार यह ग्रहण भारत में लाल रंग का नजर आएगा इसलिए इसे ब्लड मून कहा जा रहा है।
 

कब से कब तक लगेगा चंद्र ग्रहण?

दिल्ली टाइम के अनुसार यह ग्रहण दोपहर 03:21 पर प्रारंभ होकर शाम 06:46 पर समाप्त होगा। चूंकि शाम को 06:26 पर चंद्रमा का उदय होगा तभी यह दिल्ली में नजर आएगा।
 

क्या है ग्रस्तोदय चंद्र ग्रहण?

ग्रस्तोदय का अर्थ है कि जब शाम को चंद्रमा का उदय होगा तो वह ग्रहण से ग्रस्त ही रहेगा। अर्थात चंद्रमा के उदय होते समय पहले से लगा हुआ ग्रहण। चंद्र पर धरती की छाया तो दोपहर 3:21 से ही पड़ना प्रारंभ हो जाएगी यानी ग्रहण प्रारंभ हो जाएगा लेकिन भारत में यह ग्रहण तब नजर आएगा जबकि शाम को दिल्ली समय के अनुसार चंद्रमा 06:26 पर उदय होगा। देश के हर शहर में चंद्रमा के उदय का समय अलग अलग है।
 

भारत के प्रत्येक शहर में अलग अलग है चंद्र ग्रहण की अवधि

दिल्ली टाइम: जैसे दिल्ली टाइम के अनुसार यह ग्रहण दोपहर 03:21 पर प्रारंभ होकर शाम 06:46 पर समाप्त होगा। चूंकि शाम को 06:26 पर चंद्रमा का उदय होगा तभी यह दिल्ली में नजर आएगा। इसका अर्था है कि दिल्ली में यह ग्रहण शाम 06:26 से 06:46 तक यानी करीब 20 मिनट तक ही यह ग्रहण नजर आएगा।
 
कोलकाता टाइम: कोलकाता में चंद्रमा शाम 05:43 पर उदय होगा इसलिए यहां पर ग्रहण 05:43 से लेकर 06:46 तक नजर आएगा। अर्थात करीब 01 घंटे 03 मिनट तक यहां पर चंद्र ग्रहण नजर आएगा। 
 
डिब्रूगढ़: पूर्ण चंद्र ग्रहण का सबसे अच्छा नज़ारा पूर्वोत्तर भारत से दिखेगा। डिब्रूगढ़ में लगभग 1 घंटा 40 मिनट तक यह ग्रहण नजर आएगा। इसके बाद कोलकाता से यह नजारा सबसे शानदार दिखाई देगा। 
 
इंदौर टाइम: इंदौर में शाम को 06:35 बजे चंद्रोदय होगा इसलिए यहां पर ग्रहण 06:35 बजे प्रारंभ होकर 06:46 तक नजर आएगा। अर्थात 11 मिनट 42 सेकंड तक यह ग्रहण नजर आएगा।
 

कब होगा सूतक काल प्रारंभ:

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पहले प्रारंभ हो जाता है लेकिन यदि हम स्टेंडर समय लें तो सुबह करीब 09 बजकर 36 मिनट पर सूतक काल प्रारंभ होकर शाम को 06:46 पर यह समाप्त हो जाएगा। 
 

चंद्र ग्रहण कहां कहां आएगा नजर:-

विदेश में: यह ग्रहण मुख्य रूप से प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया के कुछ हिस्सों और उत्तरी अमेरिका में दिखाई देगा।
भारत में: यह ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा, लेकिन अलग-अलग शहरों में इसके दिखने का समय और प्रकार अलग होगा। 
 
पूर्वोत्तर भारत (Best View): असम (गुवाहाटी, डिब्रूगढ़), अरुणाचल प्रदेश (ईटानगर), मेघालय (शिलांग) और नागालैंड जैसे राज्यों में इसका सबसे शानदार नज़ारा दिखेगा। यहाँ 'ब्लड मून' (Blood Moon) की पूर्ण अवस्था (Totality) देखी जा सकेगी।
 
पूर्वी भारत: कोलकाता, भुवनेश्वर और पटना जैसे शहरों में ग्रहण का काफी बड़ा हिस्सा दिखाई देगा।
 
उत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत: दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहरों में चंद्रमा उदय होते समय ग्रहण के अंतिम चरणों में होगा। यहाँ आप इसे आंशिक (Partial) रूप में देख पाएंगे।
 

किस राशि के लिए शुभ और किसके लिए अशुभ:-

मेष मध्यम, वृषभ मध्यम, मिथुन शुभ, कर्क अशुभ, सिंह अशुभ, कन्या अशुभ, तुला शुभ, वृश्‍चिक शुभ, धनु मध्यम, मकर मध्यम, कुंभ शुभ और मीन राशि के लिए यह ग्रहण अशुभ रह सकता है।
 

ग्रहण की मुख्य बातें:

ग्रहण दिनांक: 03 मार्च, मंगलवार
ग्रहण शुरू: (Penumbral Phase)- दोपहर 02:14 बजे तक।
आंशिक ग्रहण शुरू: (Partial Begins)- दोपहर 03:21 बजे तक।
पूर्ण ग्रहण शुरू: (Totality Begins)- शाम 04:34 बजे तक।
अधिकतम ग्रहण: (Maximum Eclipse)- शाम 05:03 बजे तक।
पूर्ण ग्रहण समाप्त: (Totality Ends)- शाम 06:46 बजे तक।
सूतककाल: (Sutak kaal)- सुबह 06:36 से शाम 06:46 बजे तक।
ये भी पढ़ें
शुक्र का गुरु की राशि मीन में गोचर: 12 राशियों की किस्मत बदलेगी, जानिए पूरा राशिफल
layout