1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. चंद्र ग्रहण
  4. chandra-grahan-bharat-me-kahan-dikhega
Written By WD Feature Desk
Last Updated : शनिवार, 28 फ़रवरी 2026 (15:28 IST)

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण? जानिए पूरी लिस्ट

Lunar Occultation moon
Lunar eclipse time in India 2026: इस वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 03 मार्च को और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगेगा। पहला चंद्र ग्रहण खग्रास चंद्र ग्रहण रहेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में करीब 20 मिनट 28 सेकंड तक ही नजर आएगा। आओ जानते हैं कि आप इस चंद्र ग्रहण को किस समय और कहां से देख सकते हैं।
 

खग्रास चंद्र ग्रहण 2026 नई दिल्ली टाइम के अनुसार:

प्रारंभ:- दोपहर 03:21 बजे से।
समाप्त- शाम 06:46 बजे तक।
 

चंद्र ग्रहण के नजर आने का समय: 

चूंकि भारत में दिल्ली टाइम के अनुसार चंद्रोदय शाम को करीब 06:26 पर होगा तो इस मान से 06:26 से 06:46 तक ही चंद्र ग्रहण नजर आएगा। इसका मतलब 20 मिनट्स 28 सेकण्ड्स तक ही यह नजर आएगा। लेकिन समग्रता की सर्वाधिक लम्बी अवधि 57 मिनट और 27 सेकण्ड की होगी।
 

चंद्र ग्रहण का सूतक काल: 

  • सूत काल सुबह 09:39 बजे से प्रारंभ होकर शाम 06:46 तक रहेगा।
  • सूतक शुरू होने के बाद भारी भोजन न करें। 
  • मंदिर में दर्शन करने नहीं जाएं। 
  • कैंची, चाकू या सुई जैसी नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करें।
  • खासकर गर्भवती महिलाओं को इससे बचना चाहिए।
 

भारत में चंद्र ग्रहण की दृश्यता क्षेत्रवार अनुसार:

पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ भागों से पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखायी देगा जबकि पश्चिमी भारत में प्रच्छाया चंद्र ग्रहण दिखायी देगा, क्योंकि यहां पर चंद्रमा का उदय पूर्ण ग्रहण की समाप्ति के बाद होगा।
 

भारत के इन शहरों से देख सकते हैं चंद्र ग्रहण:

नई दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, पटना, गुवाहाटी, इम्फाल, शिलांग, कोहिमा तथा ईटानगर भारत के कुछ प्रमुख नगर हैं, जहां चन्द्र ग्रहण विभिन्न अवस्थाओं में दिखायी देगा। 

यह ग्रहण भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा, लेकिन इसकी खास बात यह है कि यह भारत में 'ग्रस्तोदय' (चंद्रमा के उदय होते समय पहले से लगा हुआ ग्रहण) के रूप में दिखेगा। यहाँ भारत में इसकी विजिबिलिटी और समय की पूरी जानकारी दी गई है:
 

1. भारत में कहाँ-कहाँ दिखेगा?

यह ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा, लेकिन अलग-अलग शहरों में इसके दिखने का समय और प्रकार अलग होगा:
पूर्वोत्तर भारत (Best View): असम (गुवाहाटी, डिब्रूगढ़), अरुणाचल प्रदेश (ईटानगर), मेघालय (शिलांग) और नागालैंड जैसे राज्यों में इसका सबसे शानदार नज़ारा दिखेगा। यहाँ 'ब्लड मून' (Blood Moon) की पूर्ण अवस्था (Totality) देखी जा सकेगी।
पूर्वी भारत: कोलकाता, भुवनेश्वर और पटना जैसे शहरों में ग्रहण का काफी बड़ा हिस्सा दिखाई देगा।
उत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत: दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहरों में चंद्रमा उदय होते समय ग्रहण के अंतिम चरणों में होगा। यहाँ आप इसे आंशिक (Partial) रूप में देख पाएंगे।