सम्बंधित जानकारी
- Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव
- Khagras Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण कब लगेगा? भारत में दिखेगा या नहीं, राशियों पर प्रभाव, जानिए पूरी जानकारी
- Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को कब से कब तक रहेगा सूतक काल? जानिए सही समय और नियम
- Blood Moon 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण! इन आसान उपायों से बदलें अपनी किस्मत का सितारा
- 2020 में लगे थे 6 ग्रहण, अब फिर आने वाला है ऐसा दौर? जानें क्या सच में होगा बड़ा बदलाव
Lunar Eclipse 2026: 03 मार्च को लगेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, लेकिन भारत में दिखेगा- ब्लड मून
Total Lunar Eclipse 2026: 3 मार्च 2026 को होने वाला चंद्र ग्रहण एक खग्रास चंद्र ग्रहण होगा। खग्रास चंद्र ग्रहण वह स्थिति है जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लेती है, जिससे चंद्रमा लाल या गहरे नारंगी रंग का दिखाई देने लगता है। इसे 'ब्लड मून' भी कहा जाता है। चलिए जानते हैं इसकी मुख्य बातें।
इस ग्रहण से जुड़ी मुख्य बातें:-
ग्रहण का प्रकार: पूर्ण चंद्र ग्रहण (खग्रास)।
किस राशि में लगेगा यह ग्रहण: सिंह राशि में।
कब से कब तक लगेगा चंद्र ग्रहण: दोपहर 03:21 बजे से शाम 06:46 तक।
सूतककाल कब से कब तक रहेगा: सुबह 09:39 बजे से शाम 06:46 तक।
चंद्र ग्रहण की दृश्यता:-
- यह ग्रहण मुख्य रूप से प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया के कुछ हिस्सों और उत्तरी अमेरिका में दिखाई देगा।
- भारत में स्थिति: भारत में यह ग्रहण आंशिक रूप से या उपछाया के रूप में दिखाई दे सकता है, क्योंकि ग्रहण के समय भारत में चंद्रमा या तो अस्त हो रहा होगा या उदय हो रहा होगा।
किस राशि के लिए शुभ और किसके लिए अशुभ:-
मेष मध्यम, वृषभ मध्यम, मिथुन शुभ, कर्क अशुभ, सिंह अशुभ, कन्या अशुभ, तुला शुभ, वृश्चिक शुभ, धनु मध्यम, मकर मध्यम, कुंभ शुभ और मीन राशि के लिए यह ग्रहण अशुभ रह सकता है।
