सम्बंधित जानकारी
- महिला दिवस पर अपनी सहेलियों को दें ये उपहार, तो ताउम्र बना रहेगा प्यार
- बापू के बचपन की रीयल स्टोरी पर नाटक ‘मोनिया दि ग्रेट’का मंचन
- बुद्धि और वाणी दोष से मुक्ति के लिए अवश्य करें गणेश आराधना
- अपने हस्तलेखन और हस्ताक्षर से जानिए कैसा है आपका व्यक्तित्व, पढ़ें 10 खास बातें...
- शर्मनाक... अमिताभ बच्चन द्वारा लिखी हिंदी नहीं पढ़ पाई जूही चावला
पहेली गीत : भैया अफ़लातून
जिसे बचाने मुहिम चली है,
सिर पर चढ़ा जुनून।
नाम बताओ इसका क्या है?
भैया अफ़लातून।
ठोस द्रव्य या भाप रूप में,
रहता है यह भैया।
लहरों के संग नदी ताल में,
करता ता ता थैया।
इसके सेवन से तन मन को,
मिलता बड़ा सुकून।
शातिर लोग इसे तो अच्छों
अच्छों को पिलवाते।
साईस इसको हर दिन अपने,
घोड़ों को दिखलाते।
इसके बिना कहां उबरे हैं,
मोती मानुस चून।
जिसके बिना बढ़े न आगे,
जीवन की यह गाड़ी।
सूखे ताल तलैया सागर,
नदिया पेड़ पहाड़ी।
इसके बिना कठिन हैं भारी,
महीने मई और जून।
